scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशपाकिस्तान समर्थक टिप्पणी के आरोप में पुणे से एक व्यक्ति गिरफ्तार

पाकिस्तान समर्थक टिप्पणी के आरोप में पुणे से एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

पुणे, आठ मार्च (भाषा) अपने मित्र के साथ बातचीत के दौरान कथित तौर पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” कहने वाले व्यक्ति को इस संवाद का वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदुत्ववादी संगठनों ने यहां पार्वती पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

उस व्यक्ति की पहचान अमन मुल्ला के रूप में हुई है, जो बिजली का काम करता है और पार्वती हिल क्षेत्र के जनता वसाहत में रहता है।

कथित वीडियो में, मुल्ला को उसके दोस्त अभिषेक मोहोल की आपत्तियों के बावजूद, एक नए फ्लैट में बिजली का काम करते हुए “पाकिस्तान जिंदाबाद” कहते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि दोस्त उससे “हिंदुस्तान जिंदाबाद” बोलने के लिए कह रहा है, लेकिन मुल्ला मना कर देता है।

पार्वती पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र शहाणे ने कहा, “हमने भारतीय न्याय संहिता के तहत अमन मुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना कब घटी।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments