कोच्चि, 31 जनवरी (भाषा) केरल के 62 वर्षीय एक व्यक्ति को उड़ान के दौरान विमान के शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। निजी विमानन कंपनी का उक्त विमान 29 जनवरी को कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरा था।
पुलिस ने बताया कि विमान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत त्रिशूर निवासी सुकुमारन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि प्राथमिकी 29 जनवरी को दर्ज की गई और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को जमानत मिल गई है।
प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी स्पाइस जेट के विमान के शौचालय में उस समय धूम्रपान कर रहा था, जब वह हवा में था। जानकारी के मुताबिक, चालक दल के सदस्यों ने उसे पकड़कर हवाई अड्डे के अधिकारियों को सौंप दिया था।
भाषा धीरज दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
