scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशदिल्ली में दादी की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली में दादी की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के प्रेम नगर में शराब के नशे में अपनी दादी की हत्या करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रविवार को हत्या के संबंध में फोन आया था। पूछताछ के दौरान फोन करने वाले का मोबाइल बंद मिला। यह (फोन नंबर) किराड़ी के इंदर एन्क्लेव-2 निवासी मीना के नाम पर दर्ज है। उसके घर पर भी ताला लगा मिला।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान रायसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का पोस्टमार्टम एसजीएम अस्पताल में कराया गया।

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त जीएस संधू ने बताया कि डॉक्टर की राय और पीड़िता के बेटे के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा) और 506 (आपराधिक धमकी की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहरुख के रूप में हुई है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मजदूरी का काम करता है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने नशे की हालत में उसे धक्का दिया, जिससे वह जख्मी हो गई और उसकी मौत हो गई।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments