बोकारो (झारखंड), आठ मार्च (भाषा) झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनसे माफी मांगनी चाहिए। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने सभी लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन किया है। मरांडी ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी सरकार द्वारा राष्ट्रपति के साथ किया गया व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह न केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मानदंडों का भी अनादर है। बनर्जी को राष्ट्रपति से माफी मांगनी चाहिए।’’ शनिवार को सिलीगुड़ी के पास एक कार्यक्रम में आदिवासियों को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि बनर्जी उनकी ‘छोटी बहन’ जैसी हैं, लेकिन उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या मुख्यमंत्री उनके दौरे से नाराज थीं, क्योंकि कार्यक्रम में न तो वह उपस्थित थीं और न ही कोई मंत्री मौजूद थे। मरांडी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम का स्थान तीन बार बदला गया। स्थापित परंपराओं और प्रोटोकॉल के अनुसार, किसी कार्यक्रम में राष्ट्रपति के आगमन पर मुख्यमंत्री या उनके अधिकृत प्रतिनिधि जैसे कि संबंधित राज्य के मंत्री, द्वारा उनका स्वागत किया जाना अपेक्षित होता है। मरांडी ने आरोप लगाया कि बनर्जी ने ‘हताशा’ में राष्ट्रपति का इस तरह ‘अपमान’ किया। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘बनर्जी समझ चुकी हैं कि उनकी तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अगली सरकार नहीं बना पाएगी। वह हताश हैं।’’ भाषा Highlighting continuing challenges faced by tribals, the President said she was unsure whether Santals and other adivasis in the region were benefiting from development.
Marandi alleged that the venue of the President’s programme was changed thrice by the West Bengal government.
According to established traditions and protocols, a chief minister or an authorised representative, such as a minister of the respective state, is expected to receive the President upon her arrival at an event.
‘Surprisingly, neither the chief minister nor any minister received the President, and not even the district magistrate from the local administration was present,’ the former Jharkhand BJP chief alleged.
Marandi alleged that Banerjee indulged in such an ‘insult’ to the President in ‘frustration’.
‘Banerjee has understood that her Trinamool Congress is not going to form the next government in West Bengal. She is frustrated,’ the BJP leader added. PTI SAN BDC03081838NNNN संतोष दिलीपदिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
