scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशममता ने कांग्रेस जैसे दलों के साथ साजिश रचकर बंगाल की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया : नितिन नवीन

ममता ने कांग्रेस जैसे दलों के साथ साजिश रचकर बंगाल की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया : नितिन नवीन

Text Size:

बलूरघाट (प. बंगाल), 19 अप्रैल (भाषा) भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण के कार्यान्वयन में आई बाधा के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया।

बलूरघाट में भाजपा उम्मीदवार बिद्युत रॉय के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि बंगाल से घुसपैठियों को बाहर निकालने, जनसांख्यिकीय परिवर्तन को रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाना आवश्यक हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘महिला होने के बावजूद, ममता बनर्जी ने कांग्रेस जैसी पार्टियों के साथ मिलकर बंगाल की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया ताकि लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संशोधन विधेयक पारित न हो सके।’’

भाजपा अध्यक्ष ने राज्य की महिला मतदाताओं से ‘‘तृणमूल कांग्रेस को सबक सिखाने’’ का आह्वान करते हुए दावा किया कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने आरजी कर अस्पताल और दुर्गापुर के मेडिकल कॉलेज में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया।

नवीन ने मुख्यमंत्री पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर सुशासन सुनिश्चित किया जाएगा।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments