बारीपदा (ओडिशा), 12 मई (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को मयूरभंज जिले में संथाल जनजाति की संस्कृति, ओल चिकी लिपि के विकास और गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की स्मृतियों के संरक्षण के लिए 50 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की।
मांझी ने संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के आविष्कार की शताब्दी और पंडित रघुनाथ मुर्मू की 120वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान यह घोषणा की।
यह समारोह मयूरभंज जिले के महुलडीहा में आयोजित किया गया।
माझी ने कहा कि पंडित मुर्मू के आवास और समाधि पीठ को स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा और राज्य सरकार पूरे वर्ष ओल चिकी शताब्दी समारोह मनाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि संथाली भाषा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की संभावना है।
भाषा योगेश रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.