scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शुक्रवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे134 चुनाव दूसरी लीड मेघालय मोदी

विकृत सोच वाले ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ की माला जप रहे, जनता कह रही ‘कमल खिलेगा’: प्रधानमंत्री

शिलॉंग, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने राजनीतिक विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन लोगों को देश ने नकार दिया और जो ‘‘निराशा के गर्त’’ में डूब चुके हैं, वह इन दिनों ‘‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’’ की माला जप रहे हैं।

प्रादे139 कांग्रेस महाधिवेशन दूसरी लीड सीडब्ल्यूसी

सीडब्ल्यूसी का नहीं होगा चुनाव, सदस्यों को नामित करेंगे खरगे

नवा रायपुर, कांग्रेस की संचालन समिति ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से फैसला किया कि पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों का चुनाव नहीं होगा, बल्कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत होंगे।

प्रादे117 पंजाब अमृतपाल दूसरी लीड रिहाई

कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल के सहयोगी को अमृतसर जेल से रिहा किया गया

अमृतसर (पंजाब), कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के सहयोगी तथा अपहरण के मामले में आरोपी लवप्रीत सिंह ‘तूफान’ को शुक्रवार को यहां जेल से रिहा कर दिया गया।

प्रादे164 राजूपाल हत्याकांड लीड गवाह मौत

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज (उप्र), प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दि41 दिल्ली आप उपराज्यपाल

आप सरकार ने अधिकारियों को उपराज्यपाल से सीधे आदेश नहीं लेने का निर्देश दिया : सूत्र

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उपराज्यपाल वी के सक्सेना से सीधे आदेश लेना बंद करें। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दि62 न्यायालय नीट पीजी

नीट-पीजी के लिए 2.09 लाख पंजीकृत, परीक्षा स्थगित हुई तो कोई वैकल्पिक तिथि उपलब्ध नहीं: एनबीई

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को अवगत कराया कि पांच मार्च को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) 2023 के लिए करीब 2.09 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है और यदि इसे स्थगित किया जाता है तो परीक्षा के लिए निकट भविष्य में कोई वैकल्पिक तारीख उपलब्ध नहीं हो सकती है।

दि45 दिल्ली आरआरटीएस संचालन

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के दुहाई-साहिबाबाद खंड पर परिचालन अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद

नयी दिल्ली, महत्वाकांक्षी दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे दुहाई-साहिबाबाद प्राथमिकता वाले खंड का परिचालन अप्रैल तक शुरू होने की उम्मीद है, जिस पर मेट्रो ट्रेन की गति से तीन गुना अधिक गति से ट्रेन चलेंगी।

प्रादे148 बिहार कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दिया

पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) छोड़ने और एक नयी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) बनाने के एक सप्ताह से भी कम समय बाद उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को बिहार विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

प्रादे81 महाराष्ट्र लीड पूर्व राष्ट्रपति पति निधन

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का निधन

पुणे (महाराष्ट्र), पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रादे135 महाराष्ट्र पवार भाजपा

जीत के प्रति आश्वस्त नहीं होने पर भाजपा राजनीतिक विमर्श को सांप्रदायिक रंग देती है : पवार

मुंबई, पुणे जिले की कस्बा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जब जीत को लेकर आश्वस्त नहीं होती है तो वह राजनीतिक विमर्श को सांप्रदायिक रंग दे देती है।

वि8 संरा यूक्रेन प्रस्ताव लीड भारत

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन को लेकर गैर बाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया, भारत मतदान से दूर रहा

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस से यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने और अपनी सेना को वापस बुलाने की मांग करने वाला गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव बृहस्पतिवार को पारित कर दिया और भारत ने इस प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

अर्थ50 शेयर कमाई

बाजार में छह दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों को 8.30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

नयी दिल्ली, शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार छठे दिन गिरावट रही और इन छह दिनों में निवेशकों को 8.30 लाख करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है।

खेल25 खेल कुश्ती भारत

अंकित गुलिया कांस्य पदक की दौड़ में, साजन भानवाला बाहर

एलेक्जेंड्रिया (मिस्र), अंकित गुलिया रेपेचेज राउंड जीतने के बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक की दौड़ में बने हुए हैं लेकिन साजन भानवाला समेत भारत के अन्य ग्रीको रोमन पहलवानों ने शुक्रवार को यहां निराशाजनक प्रदर्शन किया।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments