scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) बृहस्पतिवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

संसद32 दूसरी लीड स्थगित लोस रास

अडाणी मामले की जेपीसी या न्यायिक जांच की मांग कर रहे विपक्ष का संसद में हंगामा, कार्यवाही बाधित

नयी दिल्ली, संसद में बृहस्पतिवार को कांग्रेस समेत कई दलों के सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराने की मांग को लेकर नारेबाजी और हंगामा किया जिससे दोनों सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब दो बजे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

दि40 कांग्रेस दूसरीलीड अदाणी

कांग्रेस ने अदाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग की

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अदाणी एंटरप्राइजेज के मामले को ‘घोटाला’ करार दिया और कहा कि इसकी उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की देखरेख में जांच या फिर प्रकरण को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाना चाहिए।

प्रादे9 उप्र कप्पन लीड रिहाई

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन जेल से रिहा

लखनऊ, केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को जमानत के लिए अदालत में बंध पत्र (श्योरिटी) पेश करने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

दि31 दिल्ली केजरीवाल जीएनसीटीडी

उम्मीद है उच्चतम न्यायालय जीएनसीटीडी संशोधन अधिनियम को रद्द कर देगा : केजरीवाल

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को केंद्र द्वारा 2021 में लाए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) संशोधन अधिनियम की आलोचना की और उम्मीद जताई कि उच्चतम न्यायालय इसे असंवैधानिक घोषित करेगा।

प्रादे90 बंगाल अदालत पार्थ

सीबीआई अदालत ने पार्थ चटर्जी की जमानत अर्जी खारिज की, न्यायिक हिरासत 16 फरवरी तक बढ़ी

कोलकाता, कोलकाता की एक सीबीआई अदालत ने सरकारी विद्यालयों में भर्ती अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये पश्चिमी बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत अर्जी बृहस्पतिवार को खारिज कर दी और उनकी न्यायिक हिरासत 16 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी।

संसद34 रिक्तियां राप्र

78 मंत्रालयों और विभागों में 9.79 लाख पद रिक्त: सरकार

नयी दिल्ली, सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र सरकार के 78 मंत्रालयों और विभागों में 9.79 लाख से अधिक रिक्तियां हैं। इनमें से रेलवे में 2.93 लाख, रक्षा (सिविल) में 2.64 लाख और गृह मंत्रालय में 1.43 लाख रिक्तियां हैं।

प्रादे107 महाराष्ट्र परिषद चुनाव परिणाम

परिषद चुनाव: कोंकण सीट पर भाजपा जीती, नागपुर में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी हारा

मुंबई, महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार ज्ञानेश्वर म्हात्रे को कोंकण मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी घोषित किया गया।

प्रादे74 उप्र मौर्य

श्रीरामचरित मानस की आपत्तिजनक टिप्पणी संशोधित या प्रतिबंधित नहीं होने तक चलता रहेगा अभियान : मौर्य

लखनऊ, श्रीरामचरित मानस पर टिप्पणी को लेकर विवादों से घिरे समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक इस महाकाव्य की ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी संशोधित या प्रतिबंधित नहीं होती है तब तक इसके खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी।

प्रादे79 चुनाव मेघालय लीड भाजपा उम्मीदवार

मेघालय चुनाव: भाजपा ने मुख्यमंत्री संगमा के खिलाफ पूर्व उग्रवादी नेता बर्नार्ड मारक को उतारा

शिलांग, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष एवं पूर्व उग्रवादी नेता बर्नार्ड एन. मारक को मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के खिलाफ दक्षिण तुरा सीट से पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।

वि22 ब्रिटेन बीबीसी वृत्तचित्र

ब्रिटेन ने किया बीबीसी की स्वतंत्रता का बचाव, कहा- भारत के साथ संबंधों में ‘भारी निवेश’

लंदन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बनाए गए विवादास्पद वृत्तचित्र के खिलाफ प्रवासी भारतीय समुदाय के व्यापक विरोध के मद्देनजर ब्रिटेन सरकार ने बीबीसी का बचाव करते हुए कहा है कि यह एक स्वतंत्र मीडिया प्रतिष्ठान है।

वि19 अमेरिका भारतीय लीड नियुक्ति

अमेरिका में भारतीय मूल के चार सांसद प्रतिनिधि सभा की समितियों के सदस्य नियुक्त किये गए

वाशिंगटन, भारतीय मूल के चार सांसदों- प्रमिला जयपाल, एमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति और रो खन्ना- को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की तीन प्रमुख समितियों का सदस्य नियुक्त किया गया है, जो अमेरिका की राजनीति में भारतीय समुदाय के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

खेल25 खेल महिला त्रिकोणीय फाइनल लीड पारी

धीमी पिच पर भारतीय महिला टीम ने बनाये चार विकेट पर 109 रन

ईस्ट लंदन, भारतीय महिला टीम को गुरूवार को यहां महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में धीमी पिच पर बल्लेबाजी करने में काफी मुश्किल हुई जिससे वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट गंवाकर महज 109 रन ही बना सकी।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments