scorecardresearch
Tuesday, 7 April, 2026
होमदेशरात नौ छह बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को रात नौ छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

प्रादे123 मणिपुर बम तीसरी लीड हमला

मणिपुर में बम हमले में दो बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने की निंदा

इंफाल, मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सोमवार देर रात किये गए एक बम हमले में दो बच्चों की मौत हो गई तथा उनकी मां घायल हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किये। यह जानकारी पुलिस ने दी।

प्रादे199 बंगाल चुनाव एसआईआर प्रतिक्रिया

बंगाल में एसआईआर के दौरान 91 लाख नाम हटाये जाने को लेकर ममता और भाजपा आमने-सामने

कोलकाता, निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को यह खुलासा किये जाने के बाद कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से लगभग 91 लाख नाम हटा दिए गए हैं, चुनावी राज्य में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला।

दि79 न्यायालय शबरिमला केंद्र

2018 का शबरिमला फैसला त्रुटिपूर्ण था, इस पर पुनर्विचार की जरूरत : केंद्र ने न्यायालय से कहा

नयी दिल्ली, केंद्र ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि 2018 का शबरिमला फैसला त्रुटिपूर्ण था और इस पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। फैसले में केरल के शबरिमला मंदिर में 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया था।

दि64 दिल्ली असम दूसरी लीड पुलिस खेड़ा

असम पुलिस दिल्ली में पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची, कांग्रेस ने ‘प्रतिशोध की कार्रवाई’ का आरोप लगाया

नयी दिल्ली, असम पुलिस की एक टीम मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर उनसे पूछताछ के लिए पहुंची और तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

.दिल्ली दि82 प.एशिया भारत ईरान परामर्श

भारत ने ईरान में अपने नागरिकों के लिए ‘जहाँ हैं, वहीं रहें’ का अत्यावश्यक परामर्श जारी किया

नयी दिल्ली, वाशिंगटन द्वारा तेहरान को दी गई चेतावनी के बाद पश्चिम एशिया संकट के एक गंभीर मोड़ पर पहुँचने के बीच भारत ने मंगलवार को ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को अगले 48 घंटों तक ‘‘जहाँ हैं, वहीं रहने’’ की सलाह दी।

प्रादे129 कश्मीर लश्कर लीड भंडाफोड़

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर के अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, पांच गिरफ्तार

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पिछले 16 साल से फरार अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रादे204 असम दूसरी लीड खरगे

कांग्रेस गठबंधन असम में बहुमत से सरकार बनाएगी : खरगे

गुवाहाटी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को दावा किया कि नौ अप्रैल को असम की 126 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन करीब 73 सीट जीतकर सरकार बनाएगा।

प्रादे179 बंगाल चुनाव तीसरी लीड ममता

एसआईआर के बाद मतुआ, अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए: ममता बनर्जी

चकदाहा/बोंगांव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूचियों से मतुआ और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं।

प्रादे106 असम चुनाव लीड शाह

बंगाल में भाजपा का सत्ता में आना तय, घुसपैठियों को वापस भेजा जाएगा : शाह

पाथरकांडी (असम) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन’ निश्चित है और इस राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आते ही सभी घुसपैठियों को उनके देशों में वापस भेज दिया जाएगा।

प्रादे177 बंगाल चुनाव लीड राजनाथ

राजनाथ ने ममता बनर्जी पर ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ करने का आरोप लगाया

बैरकपुर (पश्चिम बंगाल), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया और उनकी सरकार पर ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति’’ करने, वोट-बैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देने तथा राज्य को ‘‘कुशासन एवं भ्रष्टाचार’’ के दौर में धकेलने का आरोप लगाया।

प्रादे125 असम लीड खरगे

असम के मुख्यमंत्री सबसे भ्रष्ट, कांग्रेस गठबंधन बहुमत हासिल करेगा: खरगे

गुवाहाटी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को दावा किया कि असम विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन 126 सीटों में से 72-73 सीटें जीतकर सरकार बनाएगा।

वि38 ईरान लीड अमेरिका

ईरान ने समझौता नहीं किया, तो ‘‘आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी’’ : ट्रंप

तेहरान, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान उनकी ओर से दी गई मंगलवार की नवीनतम समय-सीमा तक होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने समेत एक समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो ‘‘आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा’’।

वि39 ताइवान चीन

ताइवान की विपक्षी नेता ‘शांति की यात्रा’ के लिए चीन पहुंचीं

बीजिंग, ताइवान की विपक्षी नेता चेंग ली-वुन मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर चीन पहुंचीं। चेंग ली-वुन इस यात्रा को ‘शांति के लिए यात्रा’ कह रही हैं, क्योंकि बीजिंग स्वशासित द्वीप को अपने नियंत्रण में लाने के लिए दबाव बना रहा है।

अर्थ78 एलपीजी आपूर्ति श्रमिक

प्रवासी मजदूरों के लिए पांच किलो वाले गैस सिलेंडर का दैनिक कोटा दोगुना हुआ

नयी दिल्ली, सरकार ने पश्चिम एशिया में तनाव के चलते गैस आपूर्ति में आई बाधाओं के बीच ईंधन उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्रवासी श्रमिकों के लिए बाजार मूल्य वाले पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दैनिक कोटा दोगुना कर दिया है।

अर्थ55 पश्चिम एशिया लीड उड़ान

युद्ध शुरू होने के बाद से पश्चिम एशिया के लिए 10,000 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं: अधिकारी

नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण भारतीय एयरलाइन कंपनियों की 10,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। नागर विमानन मंत्रालय के संयुक्त सचिव असंगबा चुबा आव ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

खेल24 खेल आईपीएल टाइटन्स गिल

शुभमन गिल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने के लिए फिट

नयी दिल्ली, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में जकड़न से उबर गए हैं और बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।

खेल17 खेल मुक्केबाजी एशियाई भारत

एशियाई मुक्केबाजी : मीनाक्षी, जैसमीन, विश्वनाथ और सचिन फाइनल में

उलानबटोर, मौजूदा विश्व चैम्पियन जैसमीन लंबोरिया और मीनाक्षी हुड्डा एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई जिससे स्वर्ण पदक के लिये खेलने वाले भारतीय मुक्केबाजों की संख्या बढकर आठ हो गई है ।

भाषा

धीरज माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments