नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) सोमवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे111 शाह लीड अरुणाचल
हमारी एक इंच भूमि तक का कोई अतिक्रमण नहीं कर सकता : अमित शाह ने अरुणाचल में कहा
किबिथू(अरुणाचल प्रदेश), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को यहां कहा कि वह युग चला गया जब भारत की सीमावर्ती भूमि का कोई भी अतिक्रमण कर सकता था और अब कोई इसकी क्षेत्रीय अखंडता पर बुरी नजर डालने का दुस्साहस नहीं कर सकता।
दि65 न्यायालय लीड अग्निपथ
अग्निपथ योजना पर दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सशस्त्र बलों में भर्ती से जुड़ी केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को सही ठहराने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली दो याचिकाएं सोमवार को खारिज कर दीं।
दि69 निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय पार्टी
निर्वाचन आयोग ने आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया; तृणमूल, राकांपा, भाकपा का दर्जा छिना
नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया तथा तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया।
दि63 प्रियंका राहुल
राहुल पर प्रियंका ने कहा: चाहे कितनी मुश्किल आए, सच से पीछे नहीं हटेंगे
नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘सिब्लिंग्स डे’ (भाई-बहन दिवस) पर राहुल गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए सोमवार को कहा कि उन्हें अपने भाई पर गर्व है, जो अन्याय का सामना भी गरिमा के साथ करते हैं और चाहे कितनी भी मुश्किल आ जाए, लेकिन सच से पीछे नहीं हटेंगे।
दि29 कांग्रेस आजाद
असली चरित्र और मोदी से वफादारी दिखाने के लिए नीचे गिरते जा रहे हैं आजाद: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा गांधी परिवार के ‘अवांछित कारोबारियों’ से रिश्ते होने का आरोप लगाए जाने के बाद सोमवार को उन पर तीखा प्रहार किया और कहा कि वह अपना असली चरित्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति वफादारी दिखाने के लिए लगातार नीचे गिरते जा रहे हैं।
प्रादे90 पंजाब अमृतपाल लीड सहयोगी
अलगाववादी अमृतपाल सिंह का करीबी पपलप्रीत सिंह अमृतसर में गिरफ्तार
चंडीगढ़, अलगाववादी अमृतपाल के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को अमृतसर जिले में पकड़ा गया और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दि54 भारत मॉनसून स्काईमेट
भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना, सूखे के आसार: स्काईमेट
नयी दिल्ली, निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने सोमवार को कहा कि भारत में इस साल मानसून की सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है और ला नीना की स्थिति समाप्त होने और अल नीनो के प्रभावित होने की आशंका के कारण सूखे की 20 प्रतिशत संभावना है।
वि18 चीन अरुणाचल शाह लीड प्रतिक्रिया
चीन ने गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल दौरे की आलोचना की
बीजिंग, चीन ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि इससे उस क्षेत्र पर चीनी संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है। इसके कुछ दिन पहले ही भारत ने सीमावर्ती राज्य के कुछ स्थानों का नाम बदलने के चीनी कदम की आलोचना की थी।
प्रादे104 हरियाणा धर्मस्थल लीड हमला
हरियाणा: मस्जिद में घुसकर लोगों पर हमला और तोड़-फोड़ करने के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार
सोनीपत, हरियाणा में सोनीपत के एक गांव में लाठियों से लैस लोगों का एक समूह कथित रूप से मस्जिद में घुस गया और उसने वहां नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला किया एवं तोड़फोड़ की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अर्थ22 दूसरी लीड टेमासेक हेल्थ
मणिपाल हेल्थ में 16,300 करोड़ रुपये में 41 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी टेमासेक
नयी दिल्ली, सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक बेंगलुरु की मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में 16,300 करोड़ रुपये (दो अरब डॉलर) में 41 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इससे टेमासेक के पास मणिपाल हेल्थ की 59 प्रतिशत हिस्सेदारी आ जाएगी। मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज देश की सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखलाओं में से एक है।
वि9 ताइवान दूसरी लीड चीन
ताइवान की राष्ट्रपति की अमेरिकी यात्रा से नाराज चीन ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन
ताइपे (ताइवान), ताइवान की राष्ट्रपति की अमेरिका यात्रा के बाद चीन की सेना ने एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करते हुए कई दर्जन लड़ाकू विमान और युद्धपोत ताइवान की ओर भेजे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
खेल11 खेल बीसीसीआई घरेलू सत्र
भारतीय क्रिकेट का घरेलू सत्र: 28 जून से दलीप ट्रॉफी के साथ आगाज, रणजी पांच जनवरी से
नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट का 2023-24 घरेलू सत्र दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के साथ 28 जून से शुरू होगा जबकि रणजी ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पांच जनवरी से होगा।
भाषा अमित माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
