नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) रविवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:
प्रादे84 कर्नाटक मोदी लीड कांग्रेस
कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में और मैं गरीबों की जिंदगी बेहतर बनाने में लगा हूं : मोदी
मद्दुर (कर्नाटक), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे उनकी कब्र खोदने में लगे हैं, जबकि वह देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं और लोगों का आशीर्वाद उनका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
दि28 दिल्ली कौशिक मौत जांच
सतीश कौशिक की मौत: फार्महाउस मालिक की अलग रह रही पत्नी ने लगाया साजिश का आरोप, पुलिस करेगी पूछताछ
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि वह उस फार्महाउस के मालिक की अलग रह रही पत्नी से पूछताछ करेगी जहां अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने अपनी मौत से एक दिन पहले पार्टी में हिस्सा लिया था। फार्महाउस के मालिक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति उससे (कौशिक से) छुटकारा पाने की योजना बना रहा था।
दि11 सर्वेक्षण पेयजल
ग्रामीण क्षेत्रों में 95 प्रतिशत से अधिक लोगों को पेयजल उपलब्ध है: सरकारी रिपोर्ट
नयी दिल्ली, सरकारी सर्वेक्षण के अनुसार 2020-2021 के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 95 प्रतिशत और शहरों में 97.2 प्रतिशत लोगों की पेयजल के बेहतर स्रोतों तक पहुंच रही।
दि16 संसद सत्र
संसद सत्र : विपक्ष एजेंसियों की कार्रवाई पर घेरेगा, सरकार की प्राथमिकता वित्त विधेयक पारित कराना
नयी दिल्ली, संसद के बजट सत्र के सोमवार से शुरू हो रहे दूसरे चरण में सरकार की प्राथमिकता वित्त विधेयक को पारित कराने की रहेगी, वहीं, विपक्षी दल, गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरूपयोग और अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे।
अर्थ22 एसवीबी चंद्रशेखर
एसवीबी: बड़े बैंक के पतन के असर का आकलन करेंगे आईटी राज्यमंत्री चंद्रशेखर
नयी दिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर प्रौद्योगिकी स्टार्टअप परिवेश से करीब से जुड़े सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने के असर का पता लगाने के लिए इस हफ्ते स्टार्टअप क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे।
प्रादे76 तेलंगाना दूसरी लीड शाह
आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की मोदी सरकार की नीति जारी रहेगी : शाह
हैदराबाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि केंद्र ने पिछले नौ वर्षों में कई आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद को बिल्कुल न बर्दाश्त करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीति आने वाले वक्त में भी जारी रहेगी।
दि29 न्यायालय समलैंगिक विवाह मौलिक अधिकार
गैर मान्यता प्राप्त समलैगिंक विवाह या संबंध गैर-कानूनी नहीं हैं: न्यायालय में सरकार ने कहा
नयी दिल्ली, समलैंगिक विवाहों या व्यक्तियों के बीच संबंधों को हालांकि मान्यता प्राप्त नहीं है, लेकिन वे गैरकानूनी नहीं हैं। केन्द्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में यह बात कही है।
दि18 मुर्मू महिला
विज्ञापनों, समाचारों में महिलाओं की गरिमा के प्रति संवेदनशीलता की मीडिया से अपेक्षा : मुर्मू
नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि मीडिया से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने विज्ञापनों, समाचारों और कार्यक्रमों में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूरी संवेदनशीलता रखें।
प्रादे103 सीईसी लोकतंत्र
प्रत्येक चुनाव के बाद निर्वाचन आयोग को ‘अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है: सीईसी
बेंगलुरु, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत ने 70 वर्षों में अपने सामाजिक, राजनीतिक और भाषाई मुद्दों को मुख्य रूप से स्थापित लोकतंत्र के कारण शांतिपूर्वक संवाद के माध्यम से सुलझाया है, क्योंकि लोगों को चुनाव परिणामों पर भरोसा है, लेकिन फिर भी हर चुनाव के बाद निर्वाचन आयोग को ‘अग्निपरिक्षा’ से गुजरना पड़ता है।
खेल24 खेल लीड भारत
कोहली का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 91 रन की बढ़त बनाई
अहमदाबाद, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट शतक के सूखे को खत्म करने के अलावा अक्षर पटेल के साथ शतकीय साझेदारी की जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पहली पारी में 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त हासिल की।
प्रादे99 कर्नाटक मोदी रेलवे प्लेटफॉर्म
प्रधानमंत्री मोदी ने हुब्बल्लि में दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को राष्ट्र को समर्पित किया
धारवाड़ (कर्नाटक), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्लि स्टेशन पर “दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म” राष्ट्र को समर्पित किया।
वि16 चीन रक्षा मंत्री
चीन ने अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित जनरल को रक्षा मंत्री नियुक्त किया
बीजिंग, चीन ने अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित सेना के जनरल को रविवार को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया। चीन ने ऐसा करके एक तरह से यह प्रदर्शित किया कि वह अपने सैन्यकर्मियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों को तवज्जो नहीं देता है।
भाषा अर्पणा
देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
