scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से बुधवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि31 लीड होली

धूमधाम से देश भर में मनाई गई होली

नयी दिल्ली, पूरे देश में बुधवार को रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया गया और लोगों ने इस मौके पर जहां एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी वहीं युवाओं ने होली गीतों पर नृत्य किया।

दि27 मोदी अल्बनीज

भारत-ऑस्ट्रेलिया की मित्रता को आगे ले जाने के लिए सार्थक बातचीत की आस: मोदी ने अल्बनीस से कहा

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीस के साथ सार्थक बातचीत को लेकर आशान्वित हैं ताकि दोनों देशों की मित्रता को आगे ले जाया जा सके।

दि30 आप सिसोदिया दूसरी लीड जेल

आप का आरोप-सिसोदिया को तिहाड़ जेल में खूंखार अपराधियों के साथ रखा गया, अफसरों ने खारिज किया

नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) ने तिहाड़ जेल में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर बुधवार को चिंता जताई और आरोप लगाया कि उन्हें ‘खूंखार’ अपराधियों के साथ रखा जा रहा है। जेल अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

वि5 संरा भारत पाकिस्तान कश्मीर

भारत ने कश्मीर मुद्दा उठाने पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल को आड़े हाथ लिया

संयुक्त राष्ट्र, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में महिला, शांति और सुरक्षा के मुद्दे पर आयोजित चर्चा में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा कश्मीर का विषय उठाने पर पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ‘‘ ऐसे दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार’’ का जवाब देना भी ‘अवांछित’ है।

प्रादे22 त्रिपुरा साहा लीड शपथ

माणिक साहा ने ली शपथ, दूसरी बार बने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

अगरतला, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता माणिक साहा ने बुधवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने दूसरी बार यह जिम्मेदारी संभाली है।

दि18 दिल्ली केजरीवाल लीड पूजा

केजरीवाल ने पूजा शुरू करने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ‘देश की बेहतरी’ के लिए पूरे दिन चलने वाली पूजा शुरू करने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

दि15 ईडी आबकारी लीड कविता

दिल्ली आबकारी नीति मामला : ईडी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी कविता को पूछताछ के लिए बुलाया

नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को तलब किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दि28 मोदी दूसरीलीड महिला दिवस

सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती रहेगी: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती रहेगी।

प्रादे75 असम जासूसी लीड गिरफ्तारी

पाकिस्तानी एजेंट को सिम कार्ड मुहैया कराने के आरोप में असम से पांच लोग गिरफ्तार: पुलिस

गुवाहाटी, पाकिस्तानी एजेंटों को कथित तौर पर सिम कार्ड मुहैया कराने के आरोप में असम के मोरीगांव और नागांव जिलों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रादे30 बिहार तोप मौत

बिहार : सैन्य अभ्यास के दौरान तोप का गोला फायरिंग रेंज के बाहर गिरा, तीन ग्रामीणों की मौत

गया, बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत गूलरवेद गांव में सेना द्वारा किए जा रहे अभ्यास के दौरान छोड़े गए तोप के एक गोले की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वि9 चीन अमेरिका चेतावनी

चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिका को दी चेतावनी: रवैया नहीं बदला तो संघर्ष हो सकता है

बीजिंग, चीन के विदेश मंत्री छिन कांग ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर वह बीजिंग के साथ संबंधों को लेकर अपने रवैये को नहीं बदलता तो ‘‘ विवाद और संघर्ष’’ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। चीन का यह बयान ताइवान विवाद, कोविड-19 और यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई की पृष्ठभूमि में आया है।

वि11 संरा अफगान

तालिबान के शासन में अफगानिस्तान महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे दमनकारी देश : संयुक्त राष्ट्र

इस्लामाबाद, संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद अफगानिस्तान कई बुनियादी अधिकारों से वंचित महिलाओं एवं लड़कियों के लिए दुनिया का सबसे दमनकारी देश बन गया है।

अर्थ24 जियो 5जी

जियो ने 27 और शहरों में 5जी सेवा का विस्तार किया, पूरे भारत में कुल 331 शहर शामिल

नयी दिल्ली, देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने बुधवार को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 27 और शहरों में अपनी 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की।

अर्थ29 क्रिप्टो धनशोधन

भारत ने क्रिप्टोकरेंसी पर धनशोधन के प्रावधान लागू किए

नयी दिल्ली, सरकार ने डिजिटल परिसंपत्तियों की निगरानी को कड़ा करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी या आभासी परिसंपत्तियों पर धनशोधन के प्रावधान लागू किए हैं।

खेल8 खेल आईसीसी रैंकिंग

अश्विन को छह अंक का नुकसान, एंडरसन के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक टेस्ट गेंदबाज

दुबई, भारत के शीर्ष ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी रैंकिंग में छह अंक का नुकसान हुआ है लेकिन वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं।

खेल10 खेल बुमराह

बुमराह की कमर का न्यूजीलैंड में आपरेशन, छह महीने तक रहेंगे बाहर

अहमदाबाद, लगातार कमर की चोट से जूझ रहे भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में कमर का सफल आपरेशन करा लिया है लेकिन अगले छह महीने वह क्रिकेट से दूर रहेंगे ।

जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments