नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) बुधवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे53उप्र प्रयागराज बुलडोजर लीड कार्रवाई
पीडीए ने अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद का मकान गिराया
प्रयागराज, नगर के धूमनगंज थाना अंतर्गत उमेश पाल हत्याकांड के बाद जारी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के तहत बुधवार को माफिया अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद का चकिया स्थित मकान प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) द्वारा गिरा दिया गया।
दि100न्यायालय लीड अतीक अहमद
अतीक अहमद ने उच्चतम न्यायालय का रुख कर फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने की आशंका जताई
नयी दिल्ली, समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद और गैंगस्टर अतीक अहमद ने अपनी सुरक्षा के लिए बुधवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया और दावा किया कि उसे और उसके परिवार को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड मामले में आरोपियों के रूप में गलत तरीके से ‘‘शामिल’’ किया गया है और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उसे फर्जी मुठभेड़ में मारा जा सकता है।
दि38दिल्ली केजरीवाल लीड मंत्री
केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के वास्ते आतिशी, सौरभ भारद्वाज के नाम उपराज्यपाल को भेजे: सूत्र
नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नाम उपराज्यपाल को भेजे हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह दावा किया।
अर्थ22एलपीजी कीमत लीड वृद्धि
रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ, विमान ईंधन के दाम चार प्रतिशत घटे
नयी दिल्ली, रसोई गैस की कीमत में बुधवार को 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई, जबकि विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में चार प्रतिशत की कटौती हुई।
दि70चुनाव पूर्वोत्तर भाजपा
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में मतगणना बृहस्पतिवार को, भाजपा का काफी कुछ दांव पर
नयी दिल्ली, पूर्वोत्तर के तीन चुनावी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है। इन राज्यों के चुनावी परिणाम बृहस्पतिवार को सामने आ जाएंगे जो इस बात का संकेत देंगे कि भाजपा ने 2018 में वाम दलों से उनके गढ़ त्रिपुरा को छीनने के बाद से वहां अपनी जड़ें मजबूत की हैं या नहीं।
दि96रक्षा मंत्रिमंडल विमान
सुरक्षा पर मंत्रिमंडल की समिति ने 70 बेसिक प्रशिक्षण विमानों की खरीद को मंजूरी दी
नयी दिल्ली,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा पर मंत्रिमंडल की समिति (सीसीएस) ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के लिए 70 एचटीटी-40 बेसिक प्रशिक्षक विमानों की 6,828 करोड़ रुपये में खरीद को मंजूरी दी।
प्रादे104तमिलनाडु विपक्षी एकता खरगे
कांग्रेस ने 2024 के लिए विपक्षी एकता पर जोर दिया है, कभी नहीं कहा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा : खरगे
चेन्नई, एक मार्च (भाषा) आगामी लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी एकता का आह्वान करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि ‘‘विभाजनकारी ताकतों’’ के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना बेहद जरूरी है।
दि90गृह मंत्रालय एफसीआरए दूसरीलीड सीपीआर
सरकार ने थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च’ का एफसीआरए लाइसेंस निलंबित किया
नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) गृह मंत्रालय ने कानूनों के उल्लंघन पर प्रमुख थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च’ (सीपीआर) का एफसीआरए लाइसेंस छह महीनों के लिए निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
वि15यूनान ट्रेन दूसरी लीड हादसा
यूनान में यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 36 लोगों की मौत, 85 घायल
टेम्पे , उत्तरी यूनान में मंगलवार देर रात एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी की टक्कर में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 85 घायल हो गए।
वि25चीन भारत बैठक
भारत के साथ संबंधों को ‘महत्व’ देते हैं: किन और जयशंकर के बीच संभावित बैठक से पहले चीन ने कहा
बीजिंग, चीन के विदेश मंत्री किन गांग और उनके भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के बीच बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में होने वाली संभावित बैठक से पहले बीजिंग ने बुधवार को कहा कि वह भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है और दोनों के बीच ‘‘मजबूत संबंध’’ दोनों देशों और उनके लोगों के बुनियादी हित में हैं।
अर्थ71आरबीआई सर्वे
मौद्रिक नीति संबंधी अहम जानकारी जुटाने को रिजर्व बैंक ने दो सर्वे शुरू किए
मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण सर्वे शुरू किए हैं। इन सर्वेक्षणों से केंद्रीय बैंक को द्विमासिक मौद्रिक नीति बनाने के लिए ‘उपयोगी जानकारी’ मिल सकेगी।
खेल22खेल लीड भारत
कुहनेमैन और ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई
इंदौर, एक मार्च (भाषा) बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन ने अपने दूसरे ही टेस्ट में पांच विकेट चटकाए और फिर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अर्धशतक जड़ा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन बुधवार को यहां पहली पारी में चार विकेट पर 156 रन के साथ भारत पर 47 रन की बढ़त बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।
खेल15खेल आईसीसी रैंकिंग
एंडरसन को पछाड़कर नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने अश्विन
दुबई, भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बुधवार को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पछाड़कर नवीनतम आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंच गए।
भाषा
राजकुमार माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.