नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइल से रविवार रात साढ़े नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि27 मन की बात दूसरी लीड मोदी
‘मन की बात’ एक आध्यात्मिक यात्रा, इसने सुनिश्चित किया कि मैं आम जन से कटूं नहीं: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भारतीयों की भावनाओं की अभिव्यक्ति और उनकी ‘आध्यात्मिक यात्रा’ का विषय करार दिया, जिसने वर्ष 2014 में उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद महसूस किए गए ‘खालीपन’ को भर दिया और यह सुनिश्चित भी किया कि वह कभी भी लोगों से कटे नहीं रहें।
प्रादे119 पंजाब पांचवीं लीड गैस रिसाव
पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस के रिसाव से 11 लोगों की मौत : पुलिस
लुधियाना (पंजाब), पंजाब में लुधियाना जिले के घनी आबादी वाले ग्यासपुरा इलाके में रविवार को कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव के कारण तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बीमार पड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दि34
‘मन की बात’ लीड भाजपा
केन्द्रीय मंत्रियों, भाजपा नेताओं ने मन की बात की 100वीं कड़ी को ‘ऐतिहासिक’ और प्रेरक बताया
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ की ‘ऐतिहासिक’ 100वीं कड़ी को सुनने के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रविवार को देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और आकाशवाणी के इस मासिक रेडियो कार्यक्रम को जनता से जुड़ने की प्रधानमंत्री की एक ‘प्रेरणादायक’ पहल बताया।
दि23 मन की बात कांग्रेस
‘मौन की बात’ : प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी पर कांग्रेस का तंज
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसकी 100वीं ‘कड़ी’ को लेकर काफी हो-हल्ला है, लेकिन चीन, अडाणी, बढ़ती आर्थिक असमानता और पहलवानों के प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर यह ‘मौन की बात’ है।
प्रादे120 कर्नाटक लीड मोदी
कांग्रेस का नाता ‘85 प्रतिशत’ कमीशन से रहा है : मोदी ने चुनावी राज्य कर्नाटक में कहा
कोलार/चन्नापटना/बेलूरु(कर्नाटक), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए रविवार को कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का नाता ‘85 प्रतिशत कमीशन’ से रहा है और हजारों करोड़ों रुपये के घोटाले के सिलसिले में ‘शाही परिवार’ जमानत पर है।
प्रादे89 कर्नाटक प्रियंका मोदी
मोदी की टिप्पणी पर प्रियंका ने कहा- मेरे भाई राहुल से सीख लें जो देश के लिए गोली खाने को तैयार है
जमखंडी (कर्नाटक), कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गालियों के संबंध में टिप्पणी पर रविवार को कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की बातों को झेलने का साहस दिखाना चाहिए।
प्रादे130 केरल ‘द केरल स्टोरी’ लीड विजयन
संघ परिवार के एजेंडे का प्रचार कर रही है ‘द केरल स्टोरी’ : विजयन
तिरुवनंतपुरम, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के निर्माताओं पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि वे फिल्म के जरिए ‘लव जिहाद’ का मुद्दा उठाकर राज्य को धार्मिक अतिवाद के केंद्र के रूप में पेश करने संबंधी संघ परिवार के एजेंडे का प्रचार कर रहे हैं।
दि2 सिब्बल पहलवान
पहलवानों का प्रदर्शन : सिब्बल ने ‘ढुलमुल जांच’ का मुद्दा उठाया
नयी दिल्ली, राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे पहलवान एक उद्दंड आरोपी का सामना कर रहे हैं और वे ‘‘किसी की गिरफ्तारी न होने’’ से परेशान हैं।
वि8 अमेरिका मन की बात जयशंकर
जयशंकर ने न्यूजर्सी में भारतवंशियों के साथ सुना ‘मन की बात’ का 100वां संस्करण
सोमरसेट (न्यूजर्सी, अमेरिका), विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ बदलते भारत… नये भारत की कहानी है और यह भारत और दुनिया के बीच संपर्क का माध्यम है।
दि19 सूडान भारत निकासी
ऑपरेशन कावेरी: भारत सूडान से 229 और लोगों को स्वदेश लाया
नयी दिल्ली, भारत हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के अपने अभियान के तहत रविवार को 229 लोगों के एक और समूह को स्वदेश लेकर आया।
अर्थ19 भारत यूपीआई
रुपे और मीर कार्ड के जरिये भुगतान की संभावना तलाशेंगे भारत, रूस
नयी दिल्ली, पश्चिमी देशों के रूस पर विभिन्न प्रतिबंधों के बीच भारत और रूस दोनों देशों में रुपे और मीर कार्ड के उपयोग से निर्बाध भुगतान की संभावना पर काम करेंगे।
खेल30 खेल कुश्ती लीड प्रदर्शन
मीडिया खिलाड़ियों की बजाय बृजभूषण के साथ , कहा प्रदर्शनकारी पहलवानों ने
नयी दिल्ली, प्रदर्शनकारी पहलवानों ने रविवार को मीडिया पर खिलाड़ियों की बजाय भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अखबारों को सिंह को बोलने के लिये मंच नहीं देना चाहिये।
भाषा
अमित नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
