नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइलों से बुधवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं-
दि59 न्यायालय शिवसेना निर्वाचन आयोग
न्यायालय का शिंदे खेमे को असली शिवसेना मानने वाले निर्वाचन आयोग के आदेश पर रोक लगाने से इनकार
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने एकनाथ शिंदे नीत गुट को वास्तविक शिवसेना मानने वाले निर्वाचन आयोग के आदेश पर रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले समूह को नोटिस जारी किया। उद्धव ठाकरे खेमे ने निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती है।
दि37 एमसीडी लीड मेयर
दिल्ली: महापौर चुनाव में आप की शैली ओबेरॉय ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया
नयी दिल्ली, दिल्ली के महापौर चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की शैली ओबेरॉय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हरा दिया। एमसीडी अधिकारियों ने बुधवार को यह घोषणा की।
प्रादे45 चुनाव मेघालय राहुल
भाजपा ‘धौंसपट्टी दिखाने वाले’ छात्र की तरह है जो किसी का सम्मान नहीं करती: राहुल
शिलांग, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘कक्षा में धौंसपट्टी दिखाने वाले ऐसे छात्र’’ की तरह है, जो किसी का सम्मान नहीं करता क्योंकि उसे लगता है कि वह सब जानता है।
प्रादे61 झारखंड बर्ड फ्लू
सरकारी कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड में अलर्ट : अधिकारी
रांची, बोकारो जिले के एक सरकारी कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड सरकार ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि 64 एअर इंडिया तीसरी लीड उड़ान
नेवार्क से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में गड़बड़ी, स्टॉकहोम में उतारा गया
नयी दिल्ली, अमेरिका के नेवार्क से 292 यात्रियों को लेकर दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान के एक इंजन से तेल रिसाव के बाद उसे आपात स्थिति में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में उतार लिया गया।
प्रादे78 उप्र सभा बजट समग्र
उप्र सरकार ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ रुपये का सबसे ‘बड़ा’ बजट: सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने बताया ‘दिशाहीन’
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिये विधानसभा में छह लाख 90 हजार 242 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
प्रादे35 चुनाव मेघालय ममता
बाहर से आने वाले लोगों को अपने ऊपर सीएए, एनआरसी न थोपने दें: बनर्जी
शिलांग, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी बाहर से आने वाले लोगों को पूर्वोत्तर राज्य के निवासियों पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) नहीं थोपने देगी।
वि14 पाकिस्तान विदेश कार्यालय
पाक सरकार ने विदेश कार्यालय को मितव्ययिता उपायों के तहत विदेशों में मिशन की संख्या घटाने को कहा
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कर्ज के बोझ तले दबे देश के खर्च में 15 प्रतिशत तक कमी लाने के लिए विदेश मंत्रालय को विदेशों में स्थित मिशन की संख्या घटाने, वहां पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने तथा अन्य उपायों की पहल करने का आदेश दिया है। एक खबर में बुधवार को यह जानकारी दी गई है।
अर्थ37 पाकिस्तान अर्थव्यवस्था
मजबूत वृद्धि की नींव कायम रखने के लिए पाकिस्तान को अभी और काम करना होगा: जॉर्जीवा
वाशिंगटन, 22 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान गहरे आर्थिक संकट से उबरने के लिए जहां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से राहत की उम्मीद लगाए बैठा है वहीं कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने कहा है कि पाकिस्तान को अभी और कदम उठाने होंगे जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि मजबूत वृद्धि की नींव कायम है।
वि10 अमेरिका चुनाव लीड रामास्वामी
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हुए विवेक रामास्वामी
वाशिंगटन, भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है। इसके साथ ही वह निक्की हेली के बाद रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी नेता बन गए हैं।
खेल10 खेल तीरंदाजी भारत अदिति
कबाड़ी का काम करने वाले की बेटी ने बनाई भारतीय तीरंदाजी टीम में जगह
कोलकाता, कोविड-19 का कहर जब अपने चरम पर था तब कबाड़ का काम करने वाले राजकुमार जायसवाल का परिवार दिन में केवल एक समय का भोजन कर पा रहा था। उनकी दुकान बंद थी और जल्द ही उनका घर भी पानी में डूब गया क्योंकि चक्रवाती तूफान अम्फान ने बंगाल में तबाही मचा दी थी।
द कन्वरसेशन की खबरें-
वि15 मंगल एलियन जीवन
मंगल ग्रह पर एलियन जीवन हो सकता है, लेकिन क्या हमारे रोवर्स इसे खोज पाएंगे?
सिडनी, रोबोटिक रोवर्स वर्तमान में मंगल की सतह की खोज कर रहे हैं। रोवर के मिशन के एक भाग के तहत जीवन के संकेतों का पता लगाने के लिए ग्रह का सर्वेक्षण करना है। हो सकता है कि खोजने के लिए वहां कुछ न हो- लेकिन तब क्या जब वहां कुछ हो, और रोवर्स इसे ‘देख’ न पाएं?
वि18 दालें गुण
गुणों से युक्त हैं दालें : पांच तथ्य जो आपके लिए जानना है जरूरी
कैम्ब्रिज, कई लोगों को संभवत: यह बात अचंभे में डाल सकती है लेकिन हर साल 10 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र ‘विश्व दाल दिवस’ के तौर पर मनाता है।
भाषा
रंजन पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.