नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) बृहस्पतिवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि73विदेश मंत्रालय खालिस्तानी
भारतीय राजनयिकों, दूतावासों को धमकी देने वाले पोस्टर ‘अस्वीकार्य’ : विदेश मंत्रालय
नयी दिल्ली, भारत ने कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका जैसे देशों में खालिस्तानी तत्वों की गतिविधियों एवं हिंसा भड़काने की घटनाओं को ‘अस्वीकार्य’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि दूसरे देशों में राजनयिकों, अपने मिशन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मेजबान देश से वियना संधि के अनुरूप दूतावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उम्मीद की जाती है।
वि30ब्रिटेन भारत खालिस्तान
भारतीय मिशन पर कोई भी प्रत्यक्ष हमला ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’: ब्रिटेन
लंदन, ब्रिटिश सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि लंदन में भारतीय उच्चायोग पर कोई भी प्रत्यक्ष हमला ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ है।
दि51कांग्रेस दूसरीलीड राजस्थान
खरगे और राहुल की राजस्थान के नेताओं के साथ बैठक, सितंबर में होगी उम्मीदवारों की घोषणा
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ा जाएगा और पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा सितंबर के पहले सप्ताह में हो जाएगी।
दि62कांग्रेस राजस्थान पायलट
कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी नेता मिलकर काम करेंगे : पायलट
नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान में पार्टी के सभी विधायक और पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।
दि85 राकांपा शरद पवार
राकांपा का अध्यक्ष मैं ही हूं: शरद पवार
नयी दिल्ली, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ही पार्टी के अध्यक्ष हैं।
यहां पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के बाद शरद पवार ने कहा, ‘‘राकांपा का अध्यक्ष मैं ही हूं।’’
दि80यूसीसी भाजपा
प्रतीक्षा कीजिए, प्रक्रिया जारी है: समान नागरिक संहिता के सवाल पर भाजपा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के मुद्दे पर प्रक्रिया जारी है और लोगों को इसके परिणाम का इंतजार करना चाहिए।
दि21 संसदीय समिति मणिपुर विपक्ष
मणिपुर की स्थिति पर चर्चा से मना करने पर विपक्षी सदस्यों का संसदीय समिति की बैठक से बहिर्गमन
नयी दिल्ली : संसद की गृह संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष द्वारा मणिपुर की स्थिति पर चर्चा कराने की मांग अस्वीकार किये जाने के बाद विपक्षी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को इसकी बैठक से ‘वाकआउट’ (बहिर्गमन) किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्रादे15 मप्र आदिवासी चौहान
मुख्यमंत्री चौहान ने पेशाब घटना के पीड़ित युवक के पैर धोए, माफी मांगी
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेशाब घटना के पीड़ित युवक के बृहस्पतिवार को पैर धोए और उससे माफी मांगी।
प्रा89तमिलनाडु सरकार राजभवन
राजभवन ने पूर्ववर्ती सरकार के मंत्रियों के खिलाफ अभियोजन मंजूरी पर द्रमुक के दावों का विरोध किया
चेन्नई, तमिलनाडु राजभवन ने पिछली अन्नाद्रमुक सरकार के मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के मामले पर बृहस्पतिवार को द्रमुक सरकार के दावों का विरोध किया
प्रा86महाराष्ट्र अजित शिंदे
अजित पवार के सरकार में शामिल होने से मेरी पार्टी में कोई भी अप्रसन्न नहीं है: एकनाथ शिंदे
मुंबई, छह जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से शिवसेना में कोई भी अप्रसन्न नहीं है।
प्रादे4 कश्मीर राष्ट्रगान गिरफ्तारी
जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
श्रीनगर : श्रीनगर में जून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बजते समय खड़े नहीं होने पर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
वि14 विश्व सबसे गर्म सप्ताह
धरती पर लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड गर्मी दर्ज
न्यूयॉर्क : धरती का औसत तापमान बुधवार को लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर दर्ज किया गया।
अर्थ9 वित्त मंत्रालय रिपोर्ट
बेहतर वृहद आर्थिक प्रबंधन की वजह से भारत टिकाऊ वृद्धि की राह पर : वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट
नयी दिल्ली : वैश्विक चुनौतियों के बीच बेहतर तरीके से वृहद आर्थिक प्रबंधन की वजह से आज भारत अन्य देशों की तुलना में अधिक तेजी से पुनरुद्धार की राह पर है। वित्त मंत्रालय की बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है।
खेल1 खेल बैडमिंटन भारत
सिंधू, सेन कनाडा ओपन के दूसरे दौर में
कैलगरी : भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन कनाडा ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जिन्होंने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के इस सुपर 500 टूर्नामेंट में सीधे गेम में जीत दर्ज की।
द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें
वि24 दरिद्रता-मस्तिष्क-विकास
गरीबी मस्तिष्क के विकास में बाधक – लेकिन पढ़ने से इसका प्रतिकार करने में मदद मिल सकती है
कैम्ब्रिज, प्रारंभिक बचपन मस्तिष्क के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि है, जो अनुभूति और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। इस उम्र में मस्तिष्क का अच्छा स्वास्थ्य सीधे तौर पर बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, अनुभूति और किशोरावस्था और वयस्कता में शैक्षिक उपलब्धि से जुड़ा होता है। यह तनाव के समय में उसे झेलने की क्षमता भी प्रदान कर सकता है।
वि15 ऑस्ट्रेलिया-बाल-देखभाल-सेवा
चाइल्डकेयर लगातार महंगी हो रही है, सस्ती चाइल्डकेयर के लिए पर्याप्त प्रतिस्पर्धा नहीं है
मेलबर्न, ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता निगरानी संस्था चाइल्डकेयर पर आने वाले खर्च की जांच कर रही है।
वि22 जलवायु-परिवर्तन-जानवर
कैसे जलवायु परिवर्तन पशु जगत में संचार व्यवस्था को बाधित कर रहा है
प्लाइमाउथ निम्नलिखित परिवर्तनों में क्या समानता है?
चींटियों की कुछ प्रजातियों को पथों का अनुसरण करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं, क्योंकि तापमान बढ़ने से एक निश्चित फेरोमोन उत्पन्न हो रहा है जो उनकी संचार व्यवस्था को बाधित कर रहा है। राजकुमार पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
