scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशशाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

प्रादे46 पंजाब दूसरी लीड अमृतपाल

अमृतपाल अब भी फरार, उसके चार सहयोगियों को डिब्रूगढ़ लाया गया, पंजाब में इंटरनेट सेवा निलंबित

चंडीगढ़/डिब्रूगढ़, कट्टरपंथी उपदेशक एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले संगठन से जुड़े चार सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार करने के बाद रविवार को असम के डिब्रूगढ़ लाया गया, जबकि अमृतपाल और उसके अन्य सहयोगियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

दि31 राहुल पुलिस जवाब

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के नोटिस का प्रारंभिक जवाब भेजा

नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’’ से जुड़े अपने बयान के संबंध में दिल्ली पुलिस के नोटिस का रविवार को प्रारंभिक जवाब भेजा और 45 दिन की देरी के बाद अचानक की गई कार्रवाई पर सवाल उठाया।

दि18 नड्डा लीड राहुल

लोकतंत्र में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं, जो इसमें विश्वास नहीं रखते : नड्डा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रजातंत्र की हर मर्यादा लांघने का आरोप लगाया और कहा कि उनसे लोकतांत्रिक तरीके से ‘अपना बोरिया बिस्तर’ समेटने के लिए कहना चाहिए।

प्रादे59 उप्र लीड बिजली हड़ताल वापस

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त; आंदोलनकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई वापस होगी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद रविवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली। वहीं, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने हड़ताल का आह्वान करने वाली कर्मचारियों की समिति को आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लिया जाएगा।

प्रादे44 अखिलेश यादव साक्षात्कार

क्षेत्रीय दल 2024 में भाजपा को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे : अखिलेश यादव

कोलकाता, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने आने वाले दिनों में विपक्षी गठबंधन के आकार लेने का भरोसा जताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

प्रादे58 गुजरात शाह सहकारी समिति

जैविक खेती, निर्यात पर राष्ट्रीय स्तर की सहकारी समितियां किसानों की आय बढ़ाने में मददगार होंगी : शाह

जूनागढ़, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि जैविक उत्पादों एवं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित राष्ट्रीय स्तर की बहु-राज्य सहकारी समितियां अगले 10 वर्षों में किसानों की आय को कई गुना बढ़ाने में मददगार साबित होंगी।

दि19 यूजीसी फीस वापसी

छात्रों की फीस लौटाने के लिए विश्वविद्यालयों से 30 करोड़ रुपये मिले : यूजीसी

नयी दिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को दिल्ली विश्वविद्यालय से करीब 17 करोड़ रुपये सहित देशभर के विश्वविद्यालयों से लगभग 30 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं जिसका इस्तेमाल 2022-23 अकादमिक सत्र के दौरान दाखिला रद्द कराने या विश्वविद्यालय बदलने वाले छात्रों की फीस वापस करने के लिए किया जाएगा।

वि18 पाकिस्तान इमरान खान

पाकिस्तान : इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज

इस्लामाबाद, पाकिस्तान की पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के करीब एक दर्जन नेताओं पर तोड़फोड़, सुरक्षाकर्मियों पर हमला, पदच्युत प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई के दौरान अदालत परिसर के बाहर हंगामा करने में शामिल होने के आरोप में आतंकवाद निरोधक कानून की विभिन्न धाराओं के तहत रविवार को प्राथमिकी दर्ज की।

वि16 उकोरिया तीसरी लीड मिसाइल

अमेरिका व दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने परीक्षण गतिविधियां तेज कीं, समुद्र में दागी मिसाइल

सियोल, उत्तर कोरिया ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का रविवार को समुद्र में प्रक्षेपण किया। उत्तर कोरिया के पड़ोसी देशों ने यह जानकारी दी।

अर्थ22 सेबी आईपीओ

आईपीओ की मंजूरी देने में सेबी का सख्त रुख, छह कंपनियों के मसौदा प्रस्ताव वापस किए

नयी दिल्ली, पेटीएम के आईपीओ की असफलता के बाद बाजार नियामक सेबी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंजूरी देते वक्त सतर्कता बरत रहा है। सेबी ने दो महीनों में होटल श्रृंखला ओयो का संचालन करने वाली ओरावेल स्टेज सहित छह कंपनियों की विवरण पुस्तिका को वापस कर दिया है।

खेल16 खेल लीड भारत

बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, दूसरा वनडे दस विकेट से हारा भारत

विशाखापत्तनम, मिशेल स्टार्क के पांच विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को 117 रन पर आउट करने के बाद 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करके दस विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि14 काम प्रसन्नता

काम में खुशी तलाशने के सात उपाय

मैनचेस्टर, हममें से ज्यादातर लोग काम करते हैं, लेकिन यह हमेशा आनंददायक नहीं होता है। चाहे लंबे समय तक चलने वाला काम हो, थका देने वाला काम हो या दिनचर्या से जुड़ा काम हो, कई बार हम सिर्फ करने के लिए काम करते हैं, भले ही हमें वह करना अच्छा न लगता हो।

वि10 अप्रत्याशित युद्ध

काला सागर ड्रोन घटना ने ‘अप्रत्याशित‘युद्ध से बचने के ढीले नियमों पर प्रकाश डाला

हैमिल्टन (न्यूजीलैंड), काला सागर के ऊपर इस सप्ताह की शुरुआत में एक रूसी विमान द्वारा एक अमेरिकी ड्रोन को रोके जाने की घटना का असाधारण वीडियो फुटेज दर्शाता है कि वास्तविक युद्ध क्षेत्र के बाहर इस प्रकार की घटनाएं कितनी खतरनाक साबित हो सकती हैं।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments