scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशशाम साढे छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम साढे छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइलों से बृहस्पतिवार को शाम साढे छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं-

प्रादे80 खेड़ा पांचवी लीड गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा गिरफ्तार, जमानत मिली

गुवाहाटी/नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के लिए असम पुलिस ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उच्चतम न्यायालय ने उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

दि62 न्यायालय तीसरी लीड पवन खेड़ा

प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी: न्यायालय ने पवन खेड़ा को 28 फरवरी तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को आदेश दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को 28 फरवरी तक अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए।

प्रादे73 जयशंकर राष्ट्रीय सुरक्षा

आज भारत की छवि ऐसे देश की है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार: जयशंकर

पुणे, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि आज भारत की छवि ऐसे देश की बन गई है जो अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के संरक्षण के लिये किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

प्रादे61 कर्नाटक अमित शाह

हम कर्नाटक को भ्रष्टाचार-मुक्त करेंगे, दक्षिण भारत में नंबर-एक राज्य बनाएंगे : अमित शाह

बेल्लारी (कर्नाटक), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा पर भरोसा जताने की अपील करते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐसी सरकार देगी, जो राज्य को भ्रष्टाचार-मुक्त करेगी तथा इसे पांच वर्ष में दक्षिण भारत का नंबर-एक राज्य बना देगी।

प्रादे66 रूस अमेरिका प्रतिबंध

पुतिन का युद्ध क्रेमलिन के लिए रणनीतिक असफलता : अमेरिकी वित्तमंत्री जेनेट येलेन

बेंगलुरु, अमेरिका की वित्तमंत्री जेनेट येलेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था लगातार अलग-थलग हो रही है और यूक्रेन के खिलाफ उसके युद्ध को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों के असर अब दिखाई देने लगे हैं।

दि65 भाजपा लीड खेड़ा

कांग्रेस नेताओं को इस ‘गलतफहमी’ में नहीं रहना चाहिए कि वे कानून से ऊपर हैं: भाजपा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का विरोध करने के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टी पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उसके नेताओं को इस ‘गलतफहमी’ में नहीं रहना चाहिए कि वे कानून से ऊपर हैं।

दि67 ईयू दूत भारत साक्षात्कार

यूक्रेन संकट का जी20 की कार्यवाही पर प्रभाव पड़ेगा, ईयू का भारत की अध्यक्षता पर भरोसा: राजदूत

नयी दिल्ली, यूरोपीय संघ (ईयू) के राजदूत उगो एस्टुटो ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखने को लेकर यूरोप भारत की स्थिति को समझता है और यूक्रेन संघर्ष पर भारत के रूख की सराहना करता हैं।

दि68 दिल्ली एमसीडी सचिव रिपोर्ट

एमसीडी सचिव ने स्थायी समिति के लिए नए सिरे से मतदान की सिफारिश की

नयी दिल्ली, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सचिव ने स्थायी समिति का चुनाव फिर से कराने की सिफारिश की है। उन्होंने दावा किया कि पार्षदों को मतदान के दौरान मोबाइल फोन साथ रखने की महापौर से मिली अनुमति के बीच चुनाव प्रक्रिया की शुचिता को ‘बुरी तरह से भंग’ किया गया।

दि56 रीजीजू दलाई लामा

दलाई लामा ‘शांति के दूत’; तिब्बती लोगों के लिए और योगदान देने की जरूरत : रीजीजू

नयी दिल्ली, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा को ‘‘शांति का दूत’’ बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि तिब्बतियों के हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने की जरूरत है।

द कन्वरसेशन की खबरें-

वि13युवा-अल्जाइमर-रोगी

19 साल का युवक अल्ज़ाइमर का सबसे कम उम्र का पीड़ित – इसका कारण एक रहस्य

शेफ़ील्ड (यूके), चीन में 19 साल के एक शख्स को 17 साल की उम्र से भूलने की समस्या थी। जांच करने पर पता चला कि उसे डिमेंशिया की बीमारी है। हाल ही में जर्नल ऑफ अल्जाइमर्स डिजीज में प्रकाशित एक केस स्टडी से यह जानकारी मिली।

वि11 रूस-न्यू-स्टार्ट-प्रतिक्रियाएं

रूस के न्यू स्टार्ट परमाणु संधि से हटने की क्या होंगी प्रतिक्रियाएं

लंदन, व्लादिमीर पुतिन के अमेरिका के साथ न्यू स्टार्ट परमाणु हथियार संधि से हटने के फैसले की उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रियाएं होंगी।

वि10 ज़ेलेंस्की-नायक

यूक्रेन युद्ध 12 महीने : कैसे वलोडिमिर ज़ेलेंस्की देश के अप्रत्याशित नायक बन गए

ऐबरिस्टविथ, “लड़ाई हो रही है। मुझे गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं।’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की द्वारा 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर रूस के बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू होने के तुरंत बाद कीव से निकलने की अमेरिकियों की पेशकश के जवाब में कथित तौर पर कहे गए इन शब्दों ने एक नायक के रूप में उनकी प्रतिष्ठा की नींव रखी।

भाषा

रंजन पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments