scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशशाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि39 दिल्ली सिसोदिया लीड नोटिस

सीबीआई ने मेरे खिलाफ ‘लुकआउट नोटिस’ जारी किया है: सिसोदिया

नयी दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके खिलाफ ‘लुकआउट नोटिस’ जारी किया है।

दि35 कांग्रेस चुनाव

कांग्रेस के नये अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू

नयी दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई। साथ ही, पार्टी के चुनाव प्राधिकरण ने कहा है कि वह 20 सितंबर तक नया प्रमुख चुने जाने के कार्यक्रम पर अडिग रहेगा।

दि52 जद(यू) लीड बैठक

जद(यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, परिषद की बैठक 3-4 सितंबर को पटना में

नयी दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उभरने की अटकलों के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक क्रमश: तीन और चार सितंबर को पटना में होगी।

दि48 दिल्ली लीड टिकैत हिरासत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नयी दिल्ली: देश में बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत को रविवार को दिल्ली में प्रवेश की कोशिश करने पर गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दि56 आरएसएस भागवत

भारत को दुनिया के लिये ‘आदर्श समाज’ बनाने की दिशा में काम कर रहा है आरएसएस : मोहन भागवत

नयी दिल्ली: सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समाज को जागृत एवं एकीकृत करने का काम कर रहा है ताकि भारत सम्पूर्ण विश्व के लिये एक ‘आदर्श समाज’ के रूप में उभर सके।

अर्थ19 गेहूं आयात

भारत की गेहूं आयात करने की कोई योजना नहीं: सरकारी सूत्र

नयी दिल्ली: सरकार की गेहूं आयात करने की कोई योजना नहीं है और देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसके पास पर्याप्त भंडार है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रादे71 आंध्र भाजपा जगन

भाजपा ऐसा निर्णय लेने वाली है जिससे आंध्र प्रदेश में भूकंप आ जाएगा: वीरराजू

अमरावती: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की निर्धारित बैठक से एक दिन पहले, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने रविवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी एक ऐसा निर्णय लेने वाली है जिससे राज्य में भूकंप आ जाएगा।

प्रादे52 उप्र त्यागी लीड महापंचायत

श्रीकांत त्यागी के पक्ष में नोएडा में ‘महापंचायत’, सोसाइटी के लोगों ने किया मौन विरोध

नोएडा (उप्र): उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए नेता श्रीकांत त्यागी के पक्ष में रविवार को यहां त्यागी समुदाय के लोगों ने ‘महापंचायत’ की।

अर्थ12 मुफ्त सेवाएं एमपीसी

मुफ्त उपहार कभी भी ‘मुफ्त’ नहीं होते, इनके वित्तीय पहलुओं को बताना चाहिए: आरबीआई एमपीसी सदस्य

नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की सदस्य आशिमा गोयल ने कहा कि मुफ्त उपहार कभी भी ‘मुफ्त’ नहीं होते हैं और जब राजनीतिक दल ऐसी योजनाओं की पेशकश करते हैं, तो उन्हें मतदाताओं को उनके वित्त पोषण और अन्य पहलुओं के बारे में बताना चाहिए।

वि14 पाक नय्यरा नूर निधन

सीमा के दोनों तरफ लाखों लोगों का दिल जीतने वालीं मशहूर गायिका नय्यरा नूर का निधन

कराची: भारत-पाकिस्तान की साझी सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाली मशहूर पाकिस्तानी गायिका नय्यरा नूर का एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी।

वि13 सिंगापुर आबे भारत विशेषज्ञ

शिंजो आबे ने जापान-भारत संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया : विशेषज्ञ

सिंगापुर: भारत पर जापान के एक अग्रणी विशेषज्ञ ने कहा है कि शिंजो आबे ने भारत के साथ जापान के कूटनीतिक रिश्तों को मजबूत करने को हमेशा ‘‘शीर्ष प्राथमिकता’’ दी और दिवंगत प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए तथा नयी दिल्ली को क्वाड समूह में शामिल होने के लिए राजी किया।

खेल10 खेल गोल्फ भारत भुल्लर

गगनजीत भुल्लर कोरिया में पांचवें स्थान पर रहे

जेजू आईलैंड (दक्षिण कोरिया): भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम दौर में चार अंडर 67 के स्कोर के साथ रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीरीज कोरिया में संयुक्त पांचवें स्थान पर रहे।

खेल6 खेल भारत संभावना

कमजोर जिंबाब्वे पर क्लीन स्वीप करने उतरेगा मजबूत भारत

हरारे: पहले दो मैचों में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम जिंबाब्वे की कमजोर टीम के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी और क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबर इस प्रकार हैं:-

वि9 यूक्रेन विज्ञापन युद्ध

यूक्रेन ‘बहादुरी’ को अपना नया ब्रांड बता कर इसे युद्ध का हथियार बना रहा

(नादिया कनेवा, एसोसिएट प्रोफेसर, डेनवर विश्वविद्यालय)

डेनवर (अमेरिका): यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्की पर अमेरिका की प्रतिष्ठित फैशन पत्रिका ‘वोग’ की अक्टूबर 2022 की ‘कवर स्टोरी’ का पूर्वावलोकन जब 26 जुलाई को ट्विटर पर आया, तब सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments