नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) शुक्रवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से अपराह्न ढाई बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि18 मोदी लीड डीयू समारोह
नीतियों और निर्णयों की वजह से भारतीय विश्वविद्यालयों की वैश्विक पहचान बढ़ रही है: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि शिक्षा की भविष्योन्मुखी नीतियों और निर्णयों का परिणाम है कि आज भारतीय विश्वविद्यालयों की वैश्विक पहचान बढ़ रही है। उन्होंने हाल के वर्षों में आईआईटी, आईआईएम, एम्स की संख्या में हुई वृद्धि का हवाला दिया और उन्हें नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।
प्रादे41 मणिपुर राहुल दूसरी लीड दौरा
राहुल गांधी ने मणिपुर के नागरिक समाज संगठन के सदस्यों से की मुलाकात
इंफाल, हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के दौरे पर आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नागरिक समाज संगठन के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को सुना।
दि8 दिल्ली कैबिनेट आतिशी
दिल्ली मंत्रिमंडल में फेरबदल : आतिशी को वित्त व राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला
नयी दिल्ली, दिल्ली के मंत्रिमंडल में फेरबदल के प्रस्ताव को उपराज्यपाल वी के सक्सेना की मंजूरी मिलने के बाद मंत्री आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रादे13 कश्मीर अमरनाथ लीड रवाना
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को किया रवाना
जम्मू, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को शुक्रवार की सुबह यहां भगवती नगर शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वि11 संरा सुरक्षा परिषद भारत
भारत ने सुरक्षा परिषद में सुधार में देरी की आलोचना की; कहा-75 साल और खिंच सकती है प्रक्रिया
संयुक्त राष्ट्र, सुरक्षा परिषद में सुधार पर अंतर-सरकारी वार्ता को अगले सत्र तक के लिए खिसकाने के संयुक्त राष्ट्र महासभा के फैसले के बीच, भारत ने इसे ‘जाया किया गया एक और मौका करार दिया है।’
वि7 ब्रिटेन भारत पुरस्कार
यूके-इंडिया अवार्ड्स: मुक्केबाज मैरी कॉम को मिला ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड’
लंदन, खेल जगत की दिग्गज खिलाड़ी एवं महिला मुक्केबाजी में भारत की पहली ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के विंडसर में वार्षिक यूके-इंडिया अवार्ड्स में ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड’ दिया गया है।
वि10 फ्रांस पुलिस गोलीबारी
फ्रांस : पुलिस गोलीबारी में एक किशोर के मारे जाने के मामले में तीसरे दिन भी प्रदर्शन
नैनटेरे (फ्रांस), फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस के एक अधिकारी द्वारा एक किशोर को गोली मारे जाने की घटना के बाद यहां लगातार तीसरे दिन लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक लगाकर सड़कों को अवरूद्ध कर दिया और आगजनी की।
वि2 चीन शी एससीओ सम्मेलन
एससीओ के ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे शी चिनफिंग
बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अगले सप्ताह भारत की मेजबानी में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को एक आधिकारिक घोषणा में यह जानकारी दी गई।
अर्थ6 बीएसई बाजार पूंजीकरण
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड 295.72 लाख करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, शेयर बाजार में तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में रिकॉर्ड 295.72 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।
अर्थ7 निर्यात चिकित्सा उपकरण
निर्यातकों को प्रमाणपत्र जारी करने के लिये चिकित्सा उपकरण निर्यात संवर्धन परिषद अधिकृत
नयी दिल्ली, वाणिज्य मंत्रालय ने बैंडेज (पट्टी) और प्राथमिक उपचार वाले सामान (फर्स्ट-एड बॉक्स) के निर्यातकों को पंजीकरण-सह-सदस्यता प्रमाणपत्र जारी करने के लिये नवगठित चकित्सा उपकरण निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएमडी) को अधिकृत किया है।
खेल2 खेल स्नूकर पाक माजिद
पाकिस्तान के शीर्ष स्नूकर खिलाड़ी माजिद ने आत्महत्या की
कराची, पाकिस्तान के शीर्ष स्नूकर खिलाड़ियों में शामिल एशियाई अंडर-21 टूर्नामेंट के रजत पदक विजेता माजिद अली ने बृहस्पतिवार को पंजाब (पाकिस्तान) के फैसलाबाद के पास अपने गृहनगर समुंद्री में आत्महत्या कर ली। वह 28 वर्ष के थे।
खेल4 खेल हॉकी भारत सविता
एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के लिए पहले से ज्यादा प्रतिबद्ध: सविता
नयी दिल्ली, राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता कप्तान सविता ने कहा कि 2018 एशियाई खेलों के फाइनल में निराशाजनक हार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पहले से कहीं अधिक दृढ़ संकल्प है।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
