नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से प्रसारित मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
प्रादे23 उप्र लीड मोदी वाराणसी
‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना से आधुनिक विश्व को मिल रहा एकीकृत दृष्टिकोण व समाधान : मोदी
वाराणसी (उप्र), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की प्राचीन भावना आधुनिक विश्व को एकीकृत दृष्टिकोण व समाधान दे रही है।
दि35 कांग्रेस राहुल लीड नड्डा
नड्डा ने नीरव मोदी, ललित मोदी का बचाव और जातिगत राजनीति का प्रयोग किया: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह ललित मोदी और नीरव मोदी का बचाव तथा जातिगत राजनीति का प्रयोग कर रहे हैं जो शर्मनाक है।
दि29 न्यायालय दल एजेंसियां
केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ के खिलाफ विपक्षी दलों की याचिका पर सुनवाई करेगा न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय कांग्रेस की अगुवाई में 14 विपक्षी दलों की उस याचिका पर पांच अप्रैल को सुनवाई के लिए शुक्रवार को सहमत हो गया जिसमें राजनीतिक विरोधियों के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।
संसद11 लीड स्थगित लोस
लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
नयी दिल्ली, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने और राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में हंगामा किया जिस कारण सदन की कार्यवाही एक बार स्थगन के बाद सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दि41 विपक्ष प्रदर्शन
अडाणी मामले में जेपीसी की मांग करते हुए विपक्षी दलों ने मार्च निकाला
नयी दिल्ली, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग और विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर शुक्रवार को संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकाला।
संसद5 संसद राहुल
मानहानि के मामले में सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘मोदी उपनाम’ वाली एक टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को संसद पहुंचे और लोकसभा की कार्यवाही में भी शामिल हुए।
वि17 उ.कोरिया लीड हमला
उत्तर कोरिया ने ‘रेडियोधर्मी सुनामी’ लाने वाले हथियार के परीक्षण का दावा किया
सियोल, उत्तर कोरिया ने बड़े पैमाने पर ‘‘रेडियोधर्मी सुनामी’’ उत्पन्न करने के लिए समुद्र में मार करने में सक्षम परमाणु संपन्न ड्रोन का परीक्षण करने का शुक्रवार को दावा किया।
वि14 संरा राहुल सजा
संरा राहुल गांधी को सुनाई गई दो साल की सजा की खबरों से अवगत: संरा प्रमुख के उप-प्रवक्ता
संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुनाई गई दो साल की जेल की सजा संबंधी खबरों से और इस बात से अगवत है कि उनकी पार्टी इस निर्णय को चुनौती देने की योजना बना रही है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनिया गुतारेस के उप-प्रवक्ता ने यह बात कही।
अर्थ8 एयरटेल 5जी
एयरटेल की 5जी सेवा 500 शहरों तक पहुंची
नयी दिल्ली, दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 5जी नेटवर्क का विस्तार अतिरिक्त 235 शहरों तक करके इस मामले में रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है।
अर्थ5 ऋण म्यूचुअल फंड
इक्विटी में कम निवेश करने वाले ऋण म्यूचुअल फंड को दीर्घकालिक कर लाभ नहीं देने का प्रस्ताव
नयी दिल्ली, ऐसे ऋण म्यूचुअल फंड जो इक्विटी में अपनी संपत्ति का 35 फीसदी से कम निवेश करते हैं उन्हें लंबी अवधि के कर लाभ से वंचित किया जा सकता है। केंद्र सरकार वित्त विधेयक में इस प्रकार के संशोधन का प्रस्ताव ला सकती है।
खेल1 खेल बैडमिंटन भारत
सिंधू बाहर, सात्विक-चिराग की जोड़ी स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में
बासेल, ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल के दूसरे दौर में इंडोनेशिया की गैर वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वारदानी से तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में हार कर बाहर हो गई जिससे उनका स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने का सपना भी चकनाचूर हो गया।
खेल4 खेल हॉकी सलीमा पुरस्कार
सलीमा टेटे को वर्ष की उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार
नयी दिल्ली, भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे को 2022 में शानदार प्रदर्शन के लिये एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने वर्ष की उदीयमान खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया है।
भाषा
गोला मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
