scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशदोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) सोमवार को दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

वि20 ऑस्कर लीड पुरस्कार

ऑस्कर में ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ का बोलबाला, सभी बड़े पुरस्कार किए अपने नाम

लॉस एंजिलिस (अमेरिका) : ऑस्कर में इस साल ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ का बोलबाला रहा… सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनने के साथ इसके लिए डेनियल क्वान तथा डेनियल स्कैनर्ट को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया और फिल्म की अदाकारा मिशेल योह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

वि12 ऑस्कर लीड भारत आरआरआर

फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ ने ऑस्कर जीत कर रचा इतिहास

लॉस एंजिलिस (अमेरिका) : भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है।

अर्थ7 मोदी एमएसएमई

एमएसएमई प्रतिस्पर्धी योजना क्षेत्र को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है: प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सरकार की संशोधित एमएसएमई प्रतिस्पर्धी (लीन) योजना भारत की आर्थिक वृद्धि के अहम स्तंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को मजबूत करने के उसके प्रयासों का हिस्सा है।

दि22 मोदी कर्नाटक

कर्नाटक विकास का ‘पावरहाउस’ है: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक विकास का ‘पावरहाउस’ है और कई क्षेत्रों में देश के लिए योगदान दे रहा है।

दि13 मोदी सीआईएसएफ

मोदी ने पहली बार दिल्ली के बाहर स्थापना दिवस परेड आयोजित करने पर सीआईएसएफ की सराहना की

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार दिल्ली के बाहर स्थापना दिवस परेड आयोजित करने के लिए सोमवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सराहना की और कहा कि इस तरह के फैसले सहभागी शासन की भावना को बढ़ाते हैं।

दि12 मोदी योग

प्रधानमंत्री ने सभी से तीन दिवसीय योग महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों से तीन दिवसीय योग महोत्सव को उत्साह के साथ मनाने का आग्रह किया।

संसद5 राहुल राजनाथ लोस

लोस में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने राहुल गांधी की टिप्पणियों की निंदा की, माफी मांगने को कहा

नयी दिल्ली : लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय लोकतंत्र के बारे में राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा करते हुए सोमवार को सत्ता पक्ष के सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मांग की कि वे कांग्रेस सांसद (राहुल) को सदन में आकर क्षमा याचना करने का निर्देश दें।

दि24 विमानन इंडिगो लीड कराची

इंडिगो की दिल्ली-दोहा उड़ान को चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण मार्ग परिवर्तन कर कराची भेजा गया

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दोहा जा रहे, इंडिगो एयरलाइन के एक विमान को, एक यात्री की तबियत खराब हो जाने के बाद रविवार रात को मार्ग परिवर्तन कर कराची में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विमान के कराची में उतरने के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रादे7 असम प्रश्नपत्र लीक

असम बोर्ड परीक्षा: सामान्य विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा रद्द

गुवाहाटी : असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने सोमवार को कहा कि राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा का सामान्य विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है।

प्रादे17 बंगाल अखिलेश ममता मुलाकात

अखिलेश यादव 17 मार्च को ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे : समाजवादी पार्टी नेता

कोलकाता : समाजवादी पार्टी (सपा) के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 17 मार्च को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments