scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशऊना में अवैध पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट का मुख्य आरोपी गिरफ्तारी : जय राम ठाकुर

ऊना में अवैध पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट का मुख्य आरोपी गिरफ्तारी : जय राम ठाकुर

Text Size:

शिमला, दो मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य विधानसभा को बताया कि ऊना में अवैध पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस विस्फोट में अभी तक 11 लोग मारे गए हैं।

ठाकुर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक (डीआईजी) सुमेधा द्विवेदी के नेतृत्व वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मुंबई से रोहित पुरी को गिरफ्तार किया।

ठाकुर ने यह जानकारी बजट सत्र में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान दी।

गौरतलब है कि 22 फरवरी को ऊना स्थित अवैध पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में छह प्रवासी मजदूर मारे गए थे और 14 लोग झुलस गए थे। पांच अन्य लोगों ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अभी तक कुल 11 लोगों की जान जा चुकी है। कारखाने के प्रबंधक दीपक कुमार राणा को 23 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments