scorecardresearch
Tuesday, 30 September, 2025
होमदेशमहात्मा गांधी के प्रपौत्र ने पैदल मार्च शुरू की

महात्मा गांधी के प्रपौत्र ने पैदल मार्च शुरू की

Text Size:

नागपुर, 29 सितंबर (भाषा) महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने सोमवार को नागपुर स्थित दीक्षाभूमि से ‘संविधान सत्याग्रह’ पैदल मार्च की शुरुआत की।

गांधी ने कहा, ‘‘यह यात्रा जनता के आक्रोश को दर्शाती है। हमारा उद्देश्य संविधान और लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना है।’’

इस पैदल मार्च में नागरिक समाज के सदस्य, कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

यह मार्च दो अक्टूबर को वर्धा स्थित महात्मा गांधी के सेवाग्राम आश्रम में समाप्त होगी।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा की आलोचना की।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सामाजिक न्याय, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया था।

भाषा राखी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments