मुंबई, 21 मार्च (भाषा) महात्मा गांधी की पोती ऊषा गोकनी का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया।
मणि भवन के कार्यकारी सचिव मेघश्याम अजगांवकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 89 वर्षीय गोकनी पिछले पांच साल से बीमार थीं।
गोकनी गांधी स्मारक निधि, मुंबई की पूर्व अध्यक्ष थीं, जो मणि भवन में स्थित है। मणि भवन का भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में विशेष महत्व है।
गोकनी ने अपना बचपन वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में बिताया, जिसकी स्थापना महात्मा गांधी ने की थी।
गांधी स्मारक निधि, मुंबई की स्थापना कई रचनात्मक गतिविधियों को संचालित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी, जिनके साथ महात्मा गांधी अपने जीवनकाल के दौरान जुड़े रहे थे।
महात्मा गांधी वर्ष 1917 से 1934 तक कई बार मणि भवन में ठहरे थे।
भाषा शफीक अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
