scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: रेलवे पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत दौड़ परीक्षा के दौरान युवक की मौत

महाराष्ट्र: रेलवे पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत दौड़ परीक्षा के दौरान युवक की मौत

Text Size:

मुंबई, 22 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की भर्ती प्रक्रिया के दौरान दौड़ की परीक्षा में शामिल हुआ 24 वर्षीय युवक बेहोश होकर गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना शनिवार सुबह मध्य महाराष्ट्र के शहर में पुलिस परेड मैदान में आयोजित 1,600 मीटर दौड़ कार्यक्रम के दौरान हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान संग्राम शिंदे के रूप में हुई है। शिंदे सांगली जिले के पलुस का निवासी था।

शिंदे ‘फिनिश लाइन’ से ठीक पहले गिर पड़ा और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कांस्टेबल के 93 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान शुक्रवार से शुरू हुआ। अधिकारी ने बताया कि दौड़ परीक्षा में 600 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए।

भाषा

सुरभि सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments