scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: ठाणे के व्यापारी से दो लाख रुपये की वसूली करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र: ठाणे के व्यापारी से दो लाख रुपये की वसूली करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Text Size:

ठाणे, 15 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यापारी से जबरन वसूली करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मिठाइयों का कारोबार करने वाले व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो व्यक्ति उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक, शिकायत की पुष्टि होने के बाद अपराध शाखा के कर्मियों ने शुक्रवार को वसंत विहार इलाके में एक स्कूल के निकट दोनों आरोपियों को दो लाख रुपये लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया।

इसके अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशांत संजय सर्वे (30) और अक्षय जयंत करंजावकर (35) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा

प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments