औ रंगाबाद,13जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में बरिश के चलते पैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और कम से कम 200 परिवारों को नांदेड जिले में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अनुमंडल अधिकारी कीर्ति कुमार पुजारी ने बताया कि जिले के 26 गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बाढ़ में जलमग्न हो गयी हैं। पिछले तीन दिन से जारी बारिश के चलते पैनगंगा नदी का पानी निचले इलाकों में भरने लगा है,जिसके बाद प्रशासन से एहतियात के तौर पर किनवट तहसील के 200 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि नांदेड़ और किनवट के बीच सड़क पर पानी भर गया है जिसके बाद इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि नांदेड के जिलाधिकारी डॉ विपिन इटांकर ने गोदावरी घाटी में भारी बारिश के मद्देनजर पड़ोसी राज्य तेलंगाना के निर्मल जिले के जिलाधिकारी से संपर्क किया है।
भाषा शोभना माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
