scorecardresearch
Tuesday, 7 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: भोजनालय में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत

महाराष्ट्र: भोजनालय में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत

Text Size:

पुणे, 13 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे शहर में सोमवार देर रात एक भोजनालय में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा शहर के मार्केट यार्ड इलाके में होटल रेवन सिद्धि में देर रात करीब एक बजे हुआ।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ होटल का दरवाजा (शटर) बाहर से बंद था और कुछ कर्मचारी अंदर फंस गए।’’

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने ‘कटर’ से दरवाजा काटा। उन्हें अंदर तीन मजदूर बेहोश अवस्था में मिले। अधिकारी के अनुसार तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि आग रसोई में लगी थी। हालांकि आग कैसे लगी इसकी वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

उन्होंने बताया कि आग पर कुछ देर में काबू पा लिया गया और भोजनालय में रखे चार रसोई गैस सिलेंडर को समय पर वहां से हटा दिया गया।

भाषा निहारिका वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments