पालघर (महाराष्ट्र), 17 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के सतीवली में दोपहिया वाहन पर जा रहे दो भाइयों की एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस ने कहा कि दुर्घटना गुरुवार शाम करीब 6.45 बजे हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान संतोष अग्रे (43) और सतीश अग्रे (32) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा सुरभि संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.