scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : औरंगाबाद क्षेत्र में पर्यटन स्थलों पर टिकट लेने की सुविधा शुरू

महाराष्ट्र : औरंगाबाद क्षेत्र में पर्यटन स्थलों पर टिकट लेने की सुविधा शुरू

Text Size:

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), दो मार्च (भाषा) औरंगाबाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने का नियम हटा दिया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस क्षेत्र में अजंता और एलोरा की गुफाएं, बीबी का मकबरा, देवगिरी किला और औरंगाबाद की गुफाएं जैसे प्रसिद्ध स्थल हैं, जिन्हें पिछले महीने कोविड-19 मामलों में कमी आने के बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया था। हालांकि, टिकट ऑनलाइन खरीदने की व्यवस्था बरकरार थी।

एएसआई के अधिकारी ने कहा, ‘‘अब, इन स्थलों पर टिकट खिड़कियां मंगलवार से खोल दी गई हैं। स्मारक स्थल पर ही टिकट की व्यवस्था फिर से शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।’’

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments