scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : लोहे की छड़ों से लदा टेंपो गटर में गिरा, चालक की मौत

महाराष्ट्र : लोहे की छड़ों से लदा टेंपो गटर में गिरा, चालक की मौत

Text Size:

पालघर, 14 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई शहर में एक वाहन के गटर में गिर जाने से 45 वर्षीय टेंपो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को वलीव इलाके में उस समय हुई जब लोहे की छड़ों से लदे टेंपो से छड़ों को उतारा जा रहा था। अचानक जिस नाले पर टेम्पो खड़ा था उसकी पटिया धंस गयी।

अधिकारी ने बताया कि लोहे की छड़ों से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाहर निकालने तक उसकी (चालक) मौत हो चुकी थी।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments