छत्रपति संभाजीनगर, 10 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक तहसीलदार को अवैध खनन पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सिविल सेवा (अनुशासन और अपील) नियमावली 1979 के तहत तहसीलदार शारदा दलवी को निलंबित करने का आदेश बृहस्पतिवार को जारी किया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘विभाग को शिकायतें मिली थी कि अवैध रेत खनन और परिवहन जैसे प्रकरणों में दलवी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है तथा इस आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। दलवी को जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है और बिना अनुमति उन्हें जिला मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए गए हैं।’’
भाषा यासिर अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
