scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र राजनीतिक संकट घटनाक्रम

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट घटनाक्रम

Text Size:

मुंबई, 22 जून (भाषा) महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट जारी रहने के बीच बुधवार शाम चार बजे तक के राजनीतिक घटनाक्रम:

शिवसेना ने अपने सभी विधायकों को शाम पांच बजे मुंबई में विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए कहा।

सूरत से वापस लौटे शिवसेना विधायक नितिन देशमुख; उन्होंने दावा किया कि उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सूई लगायी गयी थी।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना वायरस से संक्रमित।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया : ‘‘महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम राज्य विधानसभा को भंग करने की ओर ले जा रहे हैं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ अपनी पार्टी के विधायकों से मिलने मुंबई पहुंचे।

कमलनाथ ने उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई।

कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी एकजुट है और इसके विधायक ‘‘बिकाऊ नहीं’’ हैं।

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी पहुंचने पर दावा किया कि 40 विधायक उनके साथ हैं।

शिवसेना के बागी विधायकों को लेकर चार्टर्ड उड़ान गुवाहाटी पहुंची।

शिवसेना विधायक सूरत के होटल से तड़के गुवाहाटी रवाना हुए।

भाषा अविनाश पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments