लातूर, 16 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में पुलिस ने किसानों के बीच विवादों को सुलझाने के लिए एक पहल की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हाल ही में पाइपलाइन बिछाने को लेकर दो गुटों के बीच तनावपूर्ण गतिरोध को ‘किसानों के खेतों में पुलिस’ नाम की इस पहल के तहत शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया।
यह गतिरोध 10 अप्रैल को होसुर गांव में शुरू हुआ था, जहां तालाब से कृषि क्षेत्रों तक पाइपलाइन बिछाने का काम आधिकारिक अनुमति मिलने के बावजूद लगभग एक महीने से रुका हुआ था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि औराद थाने की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को कानूनी पहलुओं के बारे में समझाया और मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया।
उन्होंने बताया कि वक्त पर समझदारी भरा कदम उठाने से ऐसी समस्या को सुलझाने में मदद मिली जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती थी।
भाषा जितेंद्र शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
