scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : ठाणे के मुंब्रा में होने वाली एआईएमआईएम की दो दिवसीय बैठक में ओवैसी भाग लेंगे

महाराष्ट्र : ठाणे के मुंब्रा में होने वाली एआईएमआईएम की दो दिवसीय बैठक में ओवैसी भाग लेंगे

Text Size:

ठाणे, 18 फरवरी (भाषा) औरंगाबाद से पार्टी के लोकसभा सदस्य इम्तियाज जलील ने शनिवार को बताया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) 25-26 फरवरी को ठाणे जिले के मुंब्रा में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगी।

जलील ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तेलंगाना के सांसद और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में जिला और शहर इकाई के प्रमुख तथा अन्य पदाधिकारी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे एवं देश की मौजूदा स्थिति पर कुछ प्रस्ताव पारित करेंगे।

उन्होंने बताया, “हमने महसूस किया कि हमें इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की बैठकें आयोजित करनी चाहिए और मुंब्रा को एक आदर्श स्थान के रूप में चुना जाना चाहिए क्योंकि शहर में हमारे बहुत सारे समर्थक हैं। हमने इसे दिल्ली और औरंगाबाद में आयोजित करने के बारे में भी सोचा था।”

जलील ने बताया कि उनकी पार्टी अब से महाराष्ट्र में सभी निकाय, राज्य और आम चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।

मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक और औरंगाबाद सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में 2023 की शुरुआत से निकाय चुनाव होने हैं।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments