scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : राकांपा नेता मुंडे ने उप मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की

महाराष्ट्र : राकांपा नेता मुंडे ने उप मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की

Text Size:

मुंबई, एक जुलाई (भाषा) राष्ट्रवादी कांगेस पार्टी(राकांपा) नेता धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही मुलाकात की है। यह जानकारी शुक्रवार को मुंडे के एक करीबी ने दी।

उन्होंने दावा किया कि यह मुलाकात बृहस्पतिवार देर रात फडणवीस के आवास पर हुई। इससे पहले शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी जबकि भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस बतौर उपमुख्यमंत्री सरकार में शामिल हुए।

शिवसेना- राकांपा-कांग्रेस की पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी सरकार में मुंडे सामाजिक न्याय मंत्री थे। वह पहले भाजपा में ही थे, लेकिन बाद में अपने चाचा एवं दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे के साथ मनमुटाव के चलते वह अलग हो गए थे।

मुंडे को फडणवीस के साथ अच्छे संबंधों के लिए जाना जाता है। उन्हें राकांपा नेता अजित पवार का भी करीबी माना जाता है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments