(फोटो के साथ)
नागपुर (महाराष्ट्र), 30 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के विधायकों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राज्य के महापुरुषों के बारे में उनकी कथित टिप्पणी को लेकर उन्हें हटाने की मांग करते हुए शुक्रवार को यहां विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले, रोहित पवार सहित अन्य विधायकों ने शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन के बाहर नारेबाजी की।
बैनर लेकर विपक्षी दलों के विधायकों ने कोश्यारी को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। छत्रपति शिवाजी महाराज को ‘अतीत का नायक’ बताने वाली हालिया टिप्पणी के बाद से ही विपक्षी दल राज्यपाल को हटाने की मांग कर रहे हैं।
भाषा आशीष नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
