scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशनासिक में बस हादसे में घायल हुए लोगों से मिले महाराष्ट्र के मंत्री

नासिक में बस हादसे में घायल हुए लोगों से मिले महाराष्ट्र के मंत्री

Text Size:

(फोटो के साथ)

नासिक, 13 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने शुक्रवार तड़के नासिक जिले में एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।

सिन्नर तहसील के नासिक अहमदनगर मार्ग पर सुबह करीब छह बजे एक तेज रफ्तार बस और ट्रक की भीषण टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, निजी पर्यटक बस में सवार 45 यात्री ठाणे जिले के अंबरनाथ में स्थित एक कंपनी के कर्मचारी थे और अहमदनगर जिले के शिरडी जा रहे थे।

जिला संरक्षक मंत्री भूसे ने सिन्नर के विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचाराधीन पीडि़तों से मुलाकात की और उनके परिजनों से भी बात की।

पीड़ितों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भुसे ने कहा, “अंबरनाथ स्थित एक पैकेजिंग कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए शिरडी यात्रा का आयोजन किया था और यात्रा के लिए 15 बसों की व्यवस्था की थी।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार घायल पीड़ितों के इलाज का सारा खर्च वहन करेगी।

मंत्री ने कहा कि नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर हाल ही में हुए हादसे के बाद अधिकारी शहर और जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान करने के लिए काम कर रहे हैं। नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर हुए इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments