scorecardresearch
रविवार, 6 जुलाई, 2025
होमदेशसीजेआई गवई को मंगलवार को सम्मानित करेगा महाराष्ट्र विधानमंडल

सीजेआई गवई को मंगलवार को सम्मानित करेगा महाराष्ट्र विधानमंडल

Text Size:

मुंबई, छह जुलाई (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) भूषण गवई को मई में सर्वोच्च न्यायिक पद संभालने के लिए, आठ जुलाई को यहां महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर में सम्मानित किया जाएगा।

विधानमंडल सचिवालय ने रविवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि इस कार्यक्रम में सीजेआई ‘भारत का संविधान’ विषय पर संबोधन देंगे।

सम्मान समारोह विधान भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि यह कार्यक्रम न्यायमूर्ति गवई के सर्वोच्च न्यायिक पद पर आसीन होने के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है, जो पूरे महाराष्ट्र के लिए उपलब्धि है।

महाराष्ट्र के अमरावती में 24 नवंबर, 1960 को जन्मे न्यायमूर्ति गवई को 14 नवंबर, 2003 को बंबई उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह 12 नवंबर, 2005 को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments