scorecardresearch
Sunday, 10 August, 2025
होमदेशमहाराष्ट्र: लातूर के मंदिर में सती प्रथा के बारे में जानकारी देता शिलालेख मिला

महाराष्ट्र: लातूर के मंदिर में सती प्रथा के बारे में जानकारी देता शिलालेख मिला

Text Size:

लातूर, आठ दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले के नागनाथेश्वर मंदिर में सती प्रथा के बारे में जानकारी देता 15वीं सदी का एक शिलालेख मिला है। शोधकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सती प्रथा के तहत महिलाएं अपने पति की चिता पर अपना जीवन समाप्त कर लेती थीं।

इतिहासकार कृष्णा गुडाडे को निलंगा तहसील के ओस्तुरी गांव के मंदिर में यह शिलालेख मिला है। उन्होंने इसे 1437 ईस्वी का बताया है।

गुडाडे ने कहा कि शिलालेख पर देवनागरी लिपि में 13 पंक्तियां लिखी हैं। इसके निचले हिस्से में पत्नी, पति की चिता पर लेटी दिखाई देती है, जबकि शीर्ष भाग पर भगवान शिव और घोड़े पर सवार सती की पूजा करते हुए एक जोड़े की छवि है।

गुडाडे ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण शिलालेख है जो उस समय पर और विशेष तौर पर सती जैसी प्रथाओं पर प्रकाश डालता है।”

भाषा जोहेब अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments