scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : बैंकॉक के तीन यात्रियों से 23 करोड़ रुपये की 'हाइड्रोपोनिक वीड' बरामद

महाराष्ट्र : बैंकॉक के तीन यात्रियों से 23 करोड़ रुपये की ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ बरामद

Text Size:

मुंबई, 24 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में सीमा शुल्क विभाग ने बैंकॉक से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे तीन यात्रियों के पास से 23 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड (एक प्रकार का मादक पदार्थ) जब्त की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हवाई अड्डे पर मौके पर की गई जांच और एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (एएसआई) प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने तीन मामले दर्ज किए।

अधिकारियों ने बताया कि तीन यात्रियों के पास से कुल 23.593 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई, जिसका मादक पदार्थों के अवैध बाजार में लगभग 23.593 करोड़ रुपये का मूल्य है।

उन्होंने बताया कि तीनों यात्रियों को स्वापक औषधि एवं मनप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य मामले में, सीमा शुल्क विभाग ने सोने की तस्करी से जुड़े तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए। तीन यात्रियों से कुल 591.9 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 85.35 लाख रुपये है।

भाषा रवि कांत शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments