ठाणे, 16 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार को सुबह एक मकान में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि लोकमान्य नगर में एक चॉल में स्थित एक मंजिला मकान में सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लगी। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि स्थानीय दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
उन्होंने बताया कि फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
भाषा साजन मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
