scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र सरकार आंगनवाड़ी कर्मियों का मानदेय 10-20 प्रतिशत बढ़ायेगी: मंत्री

महाराष्ट्र सरकार आंगनवाड़ी कर्मियों का मानदेय 10-20 प्रतिशत बढ़ायेगी: मंत्री

Text Size:

मुंबई, तीन मार्च (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने आंगनवाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। इसके फलस्वरूप सेविकाओं को 20 प्रतिशत अधिक तथा सहायिकाओं को दस प्रतिशत अधिक मानदेय मिलेगा। राज्य के मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने शुक्रवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री लोढा ने कहा कि आंगनवाड़ी के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा तथा उनके विभागों द्वारा नये मोबाइल फोन खरीदे गये हैं, जिनमें परिचालन कार्य को सुचारू करने के लिए ‘ट्रैक ऐप’ होगा।

स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने सदन को बताया कि उनके विभाग में रिक्त पद शीघ्र भरे जायेंगे।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments