scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मुबंई दौरे पर जनता का पैसा बर्बाद कर रही : कांग्रेस

महाराष्ट्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मुबंई दौरे पर जनता का पैसा बर्बाद कर रही : कांग्रेस

Text Size:

मुंबई, 18 जनवरी (भाषा) कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य की एकनाथ शिंदे नीत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार के मुंबई दौरे का प्रचार करने के लिए जनता के पैसे बर्बाद कर रही है।

पटोले ने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री के संबोधन में किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी, महंगाई आदि जैसे मुद्दों का जिक्र होगा।

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को मुंबई का दौरा करेंगे और इस दौरान वह बुनियादी ढांचे के विकास, शहरी यात्रा को सुगम बनाने और स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के उद्देश्य से 38,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

कांग्रेस नेता पटोले ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने छह साल पहले अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के लिए ‘जलपूजन’ किया था। लेकिन उसके बाद क्या हुआ? मोदी को कल स्मारक के साथ-साथ बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की आत्महत्या के मामले पर भी बोलना चाहिए। पिछले साल 3,000 किसानों ने आत्महत्या की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार प्रधानमंत्री के दौरे के प्रचार में जनता के पैसे की बर्बादी कर रही है।’’

भाषा

शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments