scorecardresearch
शुक्रवार, 2 मई, 2025
होमदेशमहाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

Text Size:

मुंबई, दो जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 12 अधिकारियों का बृहस्पतिवार को तबादला कर दिया, जिनमें मिलिंद म्हैस्कर भी शामिल हैं।

उन्हें वन और राजस्व विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया गया है।

म्हैसकर अभी तक स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर तैनात थे। उनकी जगह निपुण विनायक को यह पद सौंपा गया है।

वहीं, वेणुगोपाल रेड्डी को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी तरह, जितेंद्र डूडी की जगह संतोष पाटिल सतारा के नये जिलाधिकारी होंगे। डूडी को सुहास दिवसे के स्थान पर पुणे का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह कई अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया है।

भाषा पारुल राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments