scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: सरकार ने माना पिछले छह साल में आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ी

महाराष्ट्र: सरकार ने माना पिछले छह साल में आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ी

Text Size:

मुंबई, 26 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में बताया कि पिछले छह साल में राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

सरकार ने बताया कि 2021 से 2023 के बीच राज्य में कुत्ते के काटने के 30 लाख मामले दर्ज किए गए और 30 लोगों की रेबीज संक्रमण से मौत हुई हालांकि आवारा कुत्तों की वर्तमान संख्या के बारे में कोई आंकड़े नहीं दिए गये।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि आवारा कुत्तों की संख्या में वृद्धि विशेष रूप से अहिल्यानगर, वसई-विरार, सांगली, भिवंडी, रायगढ़, जालना और मुंबई में देखी गई है।

शिंदे ने बताया कि महाराष्ट्र भर में आवारा कुत्तों के बंध्याकरण और रेबीज रोधी टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023 के कार्यान्वयन के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने पांच जनवरी, 2026 को एक सरकारी संकल्प पत्र जारी कर अधिकारियों को पर्यटन विभाग के अंतर्गत आने वाले परिसरों में आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए उपाय करने का निर्देश दिया है।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments