scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, 29.37 किलो सोना बरामद

महाराष्ट्र: सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, 29.37 किलो सोना बरामद

Text Size:

मुंबई, नौ अप्रैल (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस सिलसिले में 24 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29.37 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत 37.74 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने बुधवार को ‘ऑपरेशन धहाबू ब्लिट्ज’ संचालित किया।

उन्होंने कहा, ‘डीआरआई को सूचना मिली थी कि केन्या के नैरोबी से कुछ महिलाएं सोना छिपाकर लेकर आ रही हैं। इसके बाद, नैरोबी से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरे 24 विदेशी नागरिकों को रोका गया। आरोपी महिलाओं के बैग और कपड़ों से 25.10 किलोग्राम सोने की छड़ें और 4.27 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।’

अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को अदालत में पेश किया जाएगा और गिरोह के सरगनाओं को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

भाषा

राखी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments