scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : केमिकल फैक्टरी में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत; पांच अन्य घायल

महाराष्ट्र : केमिकल फैक्टरी में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत; पांच अन्य घायल

Text Size:

ठाणे, 10 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार को केमिकल बनाने वाली एक कंपनी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अंबरनाथ एमआईडीसी में शाम करीब चार बजे आग नाइट्रिक एसिड के एक टैंकर के पास लगी।

ठाणे नगर निकाय के आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया, “एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान सूर्यकांत जिमत के रूप में की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग में झुलसे पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

अधिकारी ने बताया कि दमकल की छह गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और डेढ़ घंटे में इस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले, अधिकारी ने बताया था कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments