scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: पालघर में बिजली गिरने से लगी भीषण आग, चारे के गट्ठर जलकर खाक

महाराष्ट्र: पालघर में बिजली गिरने से लगी भीषण आग, चारे के गट्ठर जलकर खाक

Text Size:

पालघर (महाराष्ट्र), छह मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में पालघर जिले के साखरे गांव में सोमवार तड़के बिजली गिरने से लगी भीषण आग की चपेट में आने से चारे के 1,100 से अधिक गट्ठर जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे आसमान से बिजली एक खेत में उस जगह पर गिरी जहां चारे के गट्ठर रखे थे।

पालघर शहर से दमकल की कम से कम दो गाड़ियां, 51 किमी दूर स्थित घटनास्थल पर भेजी गईं। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

भाषा

निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments